Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झांसी रेलवे स्टेशन की लिफ्ट में फंसे 7 यात्री:1 घंटे तक 50 फीट ऊपर अटकी रही, महिला का दम घुटा; सीढ़ी से उतारा गया

    3 hours ago

    1

    0

    झांसी के वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन पर शनिवार को 7 लोग लिफ्ट में फंस गए। इनमें 2 महिलाएं, 2 बच्चे, एक युवक और 2 टीटी शामिल थे। सभी लोग प्लेटफॉर्म नंबर 4-5 पर जाने के लिए करीब 50 फीट ऊंचे फुटओवर ब्रिज पर चढ़े थे। जैसे ही लिफ्ट करीब एक फीट नीचे आई, अचानक रुक गई। इसके बाद अंदर फंसे लोग मदद के लिए चिल्लाने लगे। सूचना मिलने पर रेलवे का टेक्निकल स्टाफ मौके पर पहुंचा और लिफ्ट चालू करने की कोशिश की। लेकिन चालू नहीं हुई। इसके बाद लिफ्ट का दरवाजा काटा गया। फिर सीढ़ी लगाकर सभी को एक-एक कर सुरक्षित बाहर निकाला गया। करीब 1 घंटे तक लिफ्ट ऊपर ही रुकी रही। इस दौरान दम घुटने से एक महिला की तबीयत खराब हो गई। इसके बाद डॉक्टरों ने महिला सहित सभी लोगों का हेल्थ चेकअप किया। इसके बाद उन्हें रवाना कर दिया। देखिए 3 तस्वीरें… विस्तार से पढ़िए पूरा मामला…. प्लेटफॉर्म-5 के लिए लिफ्ट से नीचे उतर रहे थे मिली जानकारी के अनुसार, दोपहर 12:45 बजे पांच यात्री ग्वालियर जाने वाली ट्रेन पकड़ने के लिए प्लेटफॉर्म नंबर 4/5 पर जा रहे थे। वहीं, दोनों टीटी की ड्यूटी भी प्लेटफॉर्म नंबर 5 पर थी। इसके लिए सभी लोग ब्रिज से नीचे उतरने के लिए लिफ्ट में सवार हो गए। इसी दौरान एक यात्री के बैग की स्ट्रिप लिफ्ट में फंस गई। जैसे ही लिफ्ट करीब एक फीट नीचे आई, यात्री ने स्ट्रिप खींची। इससे लिफ्ट का सेंसर प्रभावित हो गया और लिफ्ट अचानक रुक गई। कटर से गेट काटकर किया रेस्क्यू इसके बाद सभी लोग चिल्लाने लगे और अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही टेक्निकल स्टाफ मौके पर पहुंचा, लेकिन शुरुआती प्रयासों में सफलता नहीं मिली। इतना ही नहीं, आपात स्थिति को देखते हुए MCO से आर्मी जवान को भी बुलाया गया। ऊपर ही लिफ्ट का कटर से गेट काटा गया। इसके बाद सीढ़ी लगाकर यात्रियों को एक-एक कर बाहर निकाला गया। करीब एक घंटे तक लिफ्ट ऊपर ही रुकी रहने से एक महिला की तबीयत बिगड़ गई। महिला की तबीयत बिगड़ी लिफ्ट में फंसी महिला मंजू ने बताया- जैसे ही लिफ्ट का दरवाजा बंद हुआ और एक मीटर ही नीचे की तरफ गई थी कि अचानक रुक गई। लिफ्ट में रेलवे स्टाफ ने काफी कोशिश की लेकिन लिफ्ट चालू नहीं हुई। हम सभी एक घंटे तक फंसे रहे। दो बच्चों को लिफ्ट की छत से निकाल लिया गया था। बाद में हम लोगों को सीढ़ी से नीचे उतारा गया। मेरी तबियत लिफ्ट में खराब हो गई थी। मेरा ब्लड प्रेशर भी लो हो गया है। लिफ्ट में फंसने से ब्लड प्रेशर लो हो गया लिफ्ट में फंसी महिला मंजू ने बताया- जैसे ही लिफ्ट का दरवाजा बंद हुआ और वह करीब एक मीटर नीचे की ओर गई, अचानक रुक गई। लिफ्ट में मौजूद रेलवे स्टाफ ने इसे चालू करने की काफी कोशिश की, लेकिन लिफ्ट नहीं चली। हम सभी करीब एक घंटे तक अंदर फंसे रहे। दो बच्चों को लिफ्ट की छत से पहले बाहर निकाला गया। बाद में हम लोगों को सीढ़ी लगाकर नीचे उतारा गया। लिफ्ट में ही मेरी तबीयत खराब हो गई थी और मेरा ब्लड प्रेशर भी लो हो गया। मेडिकल के बाद यात्रियों को जाने दिया रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया- बैग की स्ट्रिप फंसने के कारण लिफ्ट बंद हो गई थी। सभी सात लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। यात्री करीब 50 मिनट तक लिफ्ट में फंसे रहे। मेडिकल जांच के बाद उन्हें जाने दिया गया। ------------ यह खबर भी पढ़ें… महिला अफसर बोलीं- डीएम ने मुझसे iPhone लिया, फिरोजाबाद में फर्जी जांच बैठाई, 8 महीने तक सैलरी रोक कर शोषण करते रहे फिरोजाबाद में टूंडला की तहसीलदार राखी शर्मा ने DM रमेश रंजन पर आरोप लगाए हैं। उन्होंने शुक्रवार को तहसील परिसर में अपने कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान DM पर 1.75 लाख का आईफोन और आईवॉच लेने और शोषण करने की बात कही। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    महिला अफसर बोलीं- फिरोजाबाद डीएम से डर लगता है:इंस्पेक्टर साहब मेरा सब खत्म हो गया, IAS अफसर को iPhone दिया था
    Next Article
    लॉलीपॉप के लिए 7 साल के भाई को मारकर लटकाया:बस्ती में 15 साल की बहन ने गला घोटा, 6 दिन खुद कबूला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment