Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महिला अफसर बोलीं- फिरोजाबाद डीएम से डर लगता है:इंस्पेक्टर साहब मेरा सब खत्म हो गया, IAS अफसर को iPhone दिया था

    3 hours ago

    1

    0

    मेरे बचपन का सपना था अफसर बनकर लोगों की सेवा करना, लेकिन आज उसी काम को ईमानदारी से करने की सजा मिल रही है। न्याय मांगने पर कार्रवाई की धमकी देकर डराया जा रहा। मेरे चरित्र पर सवाल उठाए जा रहे। मुझे बाहर निकलने में डर लग रहा है। CM से अपील है कि अपने प्रदेश की महिला अफसर को न्याय दिलाएं ये बातें फिरोजाबाद DM पर आरोप लगाने वाली टूंडला की तहसीलदार राखी शर्मा ने दैनिक भास्कर से बातचीत में कहीं। उनका कहना है कि जबसे वीडियो जारी करके सीएम से मदद मांगी है, तबसे मुझ पर तरह-तरह का दबाव बनाया जा रहा। महिला अफसर 4 दिन की छुट्‌टी पर चली गई हैं। मूलरूप से आगरा की रहने वाली राखी शर्मा 4 सितंबर, 2024 से टूंडला तहसील में कार्यरत हैं। वह सरकारी गेस्ट हाउस में अकेली रहती हैं। महिला अफसर ने सीएम योगी के नाम एक वीडियो जारी किया था, जिसमें उन्होंने DM रमेश रंजन पर खुद के शोषण किए जाने की बात कही। साथ ही ओएसडी के माध्यम से डीएम पर आईफोन लेने का आरोप भी लगाया था। महिला अफसर का कहना है कि भ्रष्टाचार के मामलों में साथ न देने पर मेरे खिलाफ झूठी जांच चलाई जा रही हैं। जांच बंद करने के नाम पर तरह-तरह की डिमांड की जाती हैं। मेरी 8 महीने की सैलरी रोकी गई, जो कोर्ट जाने के बाद रिलीज की गई। सीएम से मदद मांगने के बाद मुझे लगातार कार्रवाई की धमकी मिल रही है। अब महिला अफसर के फिरोजाबाद डीएम पर लगाए आरोप पढ़िए इंस्पेक्टर से रोते हुए बोलीं- मैं भीख मांगते फिर रही महिला अफसर राखी शर्मा इंस्पेक्टर से बात करते हुए रोने लगीं। उन्होंने कहा कि आप लोग चैन से रहिए, हम दुनिया में नहीं रहेंगे। इंस्पेक्टर साहब आप लोगों ने मिलकर सब कुछ खत्म कर दिया। इसके जिम्मेदार सिर्फ डीएम साहब हैं। एक मजिस्ट्रेट को प्रेस कांफ्रेंस करनी पड़ रही है। मैं भीख मांगती फिर रही हूं, कि सर ये लोग मुझे परेशान कर रहे हैं, मेरी तहरीर ले लो। एक पत्रकार मुझे धमकी दे रहा है कि 24 घंटे तब होंगे जब तुम्हारा ट्रांसफर करा दूंगा और वो करा भी दे रहा है। नीच होने की भी एक सीमा होती है। मेंटली हैरेस किया जा रहा, फैमिली परेशान मुझे फंसाने के लिए जगह-जगह टीम लगा दी गई हैं। अब मेंटली हैरेस किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर भी इनके लोग मुझे बदनाम करने की कोशिश में लगे हैं। तरह-तरह की पोस्ट और कमेंट आ रहे हैं, जिससे मेरे साथ मेरी फैमिली भी ट्रबल कर रही। ये सारे वीडियो मेरे फैमिली वाले देख रहे हैं और परेशान हो रहे हैं। मेरे पिता जी टेंशन की वजह से मेरे पास आ गए हैं। यहां आकर उनकी तबीयत बिगड़ गई। उन्हें हॉस्पिटलाइज कराने की नौबत आ गई है। उनकी देखभाल के लिए मुझे 4 दिन की छुट्टी लेनी पड़ी। PCS बनकर भी सेफ नहीं, आम आदमी का क्या होगा राखी शर्मा ने बताया कि ये मेरा ड्रीम जॉब था, जिसके लिए सालों मेहनत की थी। बाहर से सबको इसकी चाह होती है, लेकिन अब लग रहा है जैसे चमकदार हवेली के अंदर किसी अंधेरे कमरे में धकेल दिया गया है। हर किसी के लिए खासकर लड़कियों के लिए इंस्पिरेशन होती है, जब कोई अधिकारी गाड़ी लेकर निकलता है तो वह उनके जैसा बनने का सपना देखती हैं, लेकिन PCS क्वालीफाई करके और अफसर बनकर भी हम सेफ नहीं हैं। पहली पोस्टिंग मथुरा, वहां भी टीमें एक्टिव इतनी जांच और इतना ट्रबल करने के बाद भी इन लोगों का मन नहीं भरा तो अब मेरे चरित्र पर सवाल खड़े करने पर उतर आए हैं। मेरी पहली पोस्टिंग मथुरा में थी। वहां मैं 2019 से 2023 तक रही। अब पता चला है कि वहां भी इन्होंने टीम एक्टिव कर दी है, जिससे मेरा चरित्र हनन किया जा सके। किसी महिला को परेशान करने का ये सबसे आसान तरीका होता है कि उसके कैरेक्टर पर सवाल उठा दो। डरकर महिला पीछे हट जाएगी, लेकिन मैं बताना चाहती हूं कि मैंने कुछ भी गलत नहीं किया है, इसलिए मैं पीछे नहीं हटने वाली हूं। मैंने जो भी आरोप लगाए हैं उन पर आज भी कायम हूं। DM जिले की सुप्रीम पावर, उनके खिलाफ कौन बोलेगा महिला अधिकारी का कहना है कि मुझे रास्ते चलते डर लग रहा है। ऐसा लगता है जैसे हर जगह इन्होंने अपने लोग लगा रखे हैं। मैं सीएम से अपील करना चाहती हूं कि इस मामले का आप संज्ञान लीजिए और मुझे न्याय दिलाइए। डीएम जिले की सुप्रीम पावर होती है। कोई भी उनके खिलाफ बोलने को तैयार नहीं होगा। ये करोड़ों के घोटाले करने वालों की साजिश है जिले में करोड़ों के जमीन घोटाले करने वाले बाबू मेरे खिलाफ कैंपेन चला रहे हैं। जिन लोगों पर आरोप लगे है, उनकी जांच होनी चाहिए। लेकिन ऐसे लोगों को संरक्षण मिल रहा। वो मेरे खिलाफ यूनियनबाजी कर रहे हैं। डीएम को अपने बचाव के लिए लेखपालों का सहारा लेना पड़ा, उनसे मेरे खिलाफ लेटरपैड पर लिखवाना पड़ रहा है। DM ने मामले में चुप्पी साधी वहीं, डीएम रमेश रंजन ने पूरे मामले पर चुप्पी साध रखी है, अभी तक उनकी तरफ से कोई बयान जारी नहीं किया गया है। उनका पक्ष जानने के लिए उनसे बात करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं की। वहीं सोशल मीडिया पर कुछ लोग महिला अधिकारी के सपोर्ट में भी उतर आए हैं। अब पढ़िए, महिला अफसर ने वीडियो में क्या कहा था… राखी शर्मा ने DM रमेश रंजन पर आरोप लगाए थे। उन्होंने शुक्रवार को तहसील परिसर में अपने कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान DM पर 1.75 लाख का आईफोन और आईवॉच लेने और शोषण करने की बात कही। राखी शर्मा गुरुवार देर शाम एक वीडियो जारी किया। इसमें CM से न्याय की गुहार लगाई थी। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी महोदय रमेश रंजन सर और उनके कुछ बाबू अपने भ्रष्टाचार के लिए मुझे 9 महीने से परेशान कर रहे। एक ओएसडी शैलेंद्र शर्मा हैं, एक पेशकार हैं और एक सीआरए हैं। इन लोगों का एक ग्रुप है। 8 महीने तक मेरी सैलरी रोकी गई। मेरा दिया आईफोन यूज कर रहे डीएम इसके बाद बिना मेरा पक्ष सुने मुझे एकतरफा एडवरसेंटरी दे दी गई। इससे भी इनका मन नहीं भरा तो डिमांड शुरू कर दी। कभी एप्पल की आईवॉच तो कभी आईफोन मांगने लगे। मैंने जो आईफोन दिया था, डीएम सर अभी भी वही यूज कर रहे, इसकी जांच होनी चाहिए। इसका बिल और बाकी डिटेल मेरे पास हैं। 4 नवंबर, 2025 की रात आगरा का एक शो-रूम स्पेशली देर रात तक खोले रखा गया था। ओएसडी के माध्यम से डिमांड की गई थी। मुझे बार-बार फोर्स किया गया, जबकि मुझे सैलरी नहीं मिल रही थी। फिर भी मैंने किसी तरह इंतजाम करके फोन खरीद कर दिया। ये लोग चाहते हैं मैं बार-बार वहां जाऊं फोन देने के बाद भी इनका मन था कि मैं बार-बार वहां जाऊं, गिड़गिड़ाऊं और भीख मांगू। कुछ चीजें मैं बोलना नहीं चाहती मगर इनके कुछ नैतिक और अनैतिक आदेश हैं, उन्हें मैं पूरा करूं। जो हो सकता था मैंने किया, जो नहीं हो सकता था, वो नहीं किया। 2 घंटे तक बंदी बनाकर रखा मेरे जिले के SDM सर, SDM मैम जो कलेक्ट्रेट में अटैच हैं और प्राइवेट व्यक्ति को बुलाया गया। इलके अलावा ओएसडी शैलेंद्र, जिसके माध्यम से सारे काम होते हैं। इन्हीं के माध्यम से आईफोन और आईवॉच भी दी गई थी। इन चारों की मौजूदगी में मुझे कैंप हाउस में बुलाया गया। वहां 2 घंटे तक बंदी बनाकर रखा गया। मुझे फोर्स किया गया कि अपनी याचिका वापस ले लूं । इसी बात से आज तक नाराज हैं। मेरे खिलाफ कई जांच चलवाई जा रही हैं। ------------------------------- यह खबर भी पढ़ें… महिला अफसर बोलीं- डीएम ने मुझसे iPhone लिया, फिरोजाबाद में फर्जी जांच बैठाई, 8 महीने तक सैलरी रोक कर शोषण करते रहे फिरोजाबाद में टूंडला की तहसीलदार राखी शर्मा ने DM रमेश रंजन पर आरोप लगाए हैं। उन्होंने शुक्रवार को तहसील परिसर में अपने कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान DM पर 1.75 लाख का आईफोन और आईवॉच लेने और शोषण करने की बात कही। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    ईरान ने 24 घंटे के भीतर होर्मुज को बंद किया:कहा- अमेरिका ने सीजफायर डील तोड़ी; ट्रम्प बोले- ईरान का यूरेनियम हर हाल में लेंगे
    Next Article
    झांसी रेलवे स्टेशन की लिफ्ट में फंसे 7 यात्री:1 घंटे तक 50 फीट ऊपर अटकी रही, महिला का दम घुटा; सीढ़ी से उतारा गया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment