Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झांसी से शुरू हो रही चार ज्योतिर्लिंग की ट्रेन यात्रा:किश्तों में चुका सकेंगे किराए का पैसा, 9 रात और 10 दिन का होगा सफर

    18 hours ago

    1

    0

    झांसी से आईआरसीटीसी ने भारत गौरव पर्यटक ट्रेन के जरिए यात्रियों को दक्षिण भारत और 4 ज्योतिर्लिंग की यात्रा कराने की योजना शुरू की है। इस ट्रेन में झांसी समेत कई स्टेशनों से यात्री सवार हो सकेंगे। पहली यात्रा 31 जुलाई से 11 अगस्त तक संचालित होगी। 11 रात और 12 दिन की इस यात्रा में यात्री तिरुपति बालाजी मंदिर, रामेश्वरम स्थित रामनाथ स्वामी मंदिर, मीनाक्षी मंदिर, कन्याकुमारी और मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर सकेंगे। 17 अगस्त से 4 ज्योतिर्लिंग और स्टेच्यू ऑफ यूनिटी का भ्रमण दूसरी यात्रा 17 अगस्त से 26 अगस्त तक होगी। इस दौरान श्रद्धालु महाकालेश्वर, ओंकारेश्वर, नागेश्वर और सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के साथ द्वारकाधीश मंदिर, भेंट द्वारका और स्टेच्यू ऑफ यूनिटी का भ्रमण कर सकेंगे। दोनों यात्राओं के लिए वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, गोरखपुर, अयोध्या कैंट, लखनऊ, कानपुर सेंट्रल, उरई और ललितपुर सहित कई स्टेशनों पर यात्रियों के चढ़ने और उतरने की सुविधा रहेगी। यात्रा में भोजन और स्थानीय भ्रमण भी शामिल पैकेज में स्लीपर, थ्री एसी और टू एसी श्रेणी में यात्रा की सुविधा उपलब्ध है। इसके अलावा नाश्ता, दोपहर और रात्रि का शाकाहारी भोजन तथा एसी और नॉन एसी बसों से स्थानीय भ्रमण भी कराया जाएगा। यात्रियों को एलटीसी और ईएमआई की सुविधा भी मिलेगी। बुकिंग के लिए यात्री आईआरसीटीसी कार्यालय या वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    'राममंदिर चढ़ावा चोरी पर PM चुप क्यों':कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता बोले- हम राम विरोधी नहीं, दलित बेटी के लिए न्याय मांगना अपराध है क्या
    Next Article
    घटिया सड़क निर्माण पर बड़ी कार्रवाई:सुल्तानपुर के पीडब्ल्यूडी अधिशासी अभियंता अरुण कुमार निलंबित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment