Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कुआनो नदी की बदहाली पर अभाविप का विरोध:प्रदूषण रोकने और मलबा हटाने के लिए प्रशासन को अल्टीमेटम

    3 hours ago

    1

    0

    बस्ती में कुआनो नदी की बदहाल स्थिति को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने विरोध प्रदर्शन किया है। 'कुआनो संरक्षण अभियान' के तहत सोमवार को अभाविप कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने नदी में बढ़ते प्रदूषण और अवरोध के खिलाफ कड़ी आपत्ति दर्ज कराते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन में अमहट क्षेत्र में वर्षों पहले गिरे पुल के अवशेषों को प्रमुख समस्या बताया गया है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि पिछले 6-7 साल से नदी में पड़े मलबे के कारण जल प्रवाह बाधित हो गया है। इससे पानी ठहर रहा है और उसमें गंदगी व दुर्गंध बढ़ रही है। इस अवरोध के कारण मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है, जिससे आसपास के लोगों के स्वास्थ्य पर खतरा मंडरा रहा है। इसके अतिरिक्त, अभाविप ने गणेशपुर स्थित पेपर मिल से छोड़े जा रहे औद्योगिक अपशिष्ट को लेकर भी कड़ा विरोध जताया। संगठन का आरोप है कि इस जहरीले अपशिष्ट से नदी का पानी दूषित हो रहा है। इस प्रदूषण का असर जलजीवों, पशुओं और किसानों पर पड़ रहा है, जिससे क्षेत्र की पारिस्थितिकी को नुकसान हो रहा है। प्रांत संयोजक अमरेंद्र पाण्डेय ने कहा कि कुआनो नदी क्षेत्र की जीवनरेखा है और इसकी अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिला मीडिया संयोजक मारुत पाण्डेय ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने शीघ्र ठोस कदम नहीं उठाए, तो अभाविप इस मुद्दे पर बड़ा जनआंदोलन खड़ा करेगा। अभाविप ने प्रशासन से मांग की है कि तत्काल मलबा हटाकर नदी का प्रवाह बहाल किया जाए। साथ ही, प्रदूषण फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि कुआनो नदी को बचाया जा सके। इस दौरान इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक देवेन्द्र पाल, जिला संयोजक विकास कसौधन, आशुतोष पाण्डेय, अखिलेश सिंह, अभिनव, शिवांश, गणेश, हर्षित,अंकित, शुभम, हिमांशु, नीतीश तथा अन्य कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पनकी में पुलिसवालों की पिटाई से दिव्यांग चौकीदार की मौत:परिजनों का आरोप- ठेके में शराब पीने के विरोध में पीटा, बेहोश होने पर भाग निकले
    Next Article
    जौनपुर में 14 अप्रैल को बंद रहेंगी शराब की दुकानें:डॉ. अंबेडकर जयंती पर आबकारी अधिकारी ने दिए निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment