Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कुआनो नदी में मिला लापता युवक का शव:बलरामपुर में मानसिक रूप से अस्वस्थ था मृतक, परिजनों ने दी थी सूचना

    1 hour ago

    2

    0

    बलरामपुर में रविवार को श्रीदत्तगंज के थाना रेहरा बाजार क्षेत्र के ग्राम कालिंजर ग्रिंट (गहीरवा) के पास रविवार सुबह कुआनो नदी में एक 19 वर्षीय युवक का शव उतराता मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक शनिवार दोपहर से घर से लापता था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार कालिंजर ग्रिंट निवासी रक्षा राम राजभर का 19 वर्षीय पुत्र शिव कुमार उर्फ भोलू राजभर शनिवार शाम करीब 3 बजे परिजनों को बिना कुछ बताए घर से निकला था। देर शाम तक जब वह घर नहीं लौटा, तो परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की। कोई सुराग न मिलने पर उन्होंने पेहर बाजार चौकी को मामले की लिखित सूचना दी। रविवार सुबह ग्रामीणों ने गांव के समीप बहने वाली कुआनो नदी में एक युवक का शव देखा। शिनाख्त भोलू राजभर के रूप में होने पर हड़कंप मच गया। ग्राम प्रधान राम शंकर राजभर ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को नदी से बाहर निकाला। मां तारा देवी ने बताया कि भोलू मानसिक रूप से अस्वस्थ था और उसका उपचार चल रहा था। वह चार भाइयों में तीसरे स्थान पर था। भोलू के दो बड़े भाइयों, विश्राम और संतोष की शादी हो चुकी है, जबकि छोटा भाई आशु और दोनों बहनें करिश्मा व रेशमा अभी अविवाहित हैं। पिता रक्षा राम मजदूरी कर किसी तरह परिवार की गाड़ी खींच रहे हैं। भोलू की असमय मृत्यु से मां तारा देवी बेसुध हैं। घर में भाइयों और बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पूरे गांव में इस हृदयविदारक घटना से शोक की लहर व्याप्त है। प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश सिंह ने बताया कि प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ है। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जनता ने विधायक विशंभर सिंह यादव को नहीं पसंद किया:बबेरु सीट पर भाजपा से पसंदीदा उम्मीदवार सुनील पटेल ; बसपा से गया चरण दिनकर
    Next Article
    शाहजहांपुर पुलिस लाइन में 497 महिला आरक्षियों का दीक्षांत समारोह:बरेली कमिश्नर, डीएम-एसपी हुए शामिल; सीएम का संबोधन सुना गया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment