Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कबाब-पराठा बेचने वाला अरमान कैसे बना अतीक का शूटर:शाइस्ता का बॉडीगार्ड रहा, प्रयागराज में उमेश पाल पर गोलियां चलाई थीं

    1 day ago

    1

    0

    माफिया अतीक अहमद का शूटर और उमेश पाल हत्याकांड का आरोपी मोहम्मद अरमान गयाजी जेल भेज दिया गया है। अब यूपी पुलिस मंगलवार को विशेष एससी-एसटी अदालत में प्रार्थना पत्र देकर उसके बयान दर्ज करने की अनुमति मांगेगी। अनुमति मिलने के बाद पुलिस गयाजी जेल जाकर अरमान से पूछताछ करेगी। पुलिस उमेश पाल हत्याकांड से जुड़े सवाल अरमान से पूछेगी। उसके जवाब के बाद पुलिस रिमांड के लिए पॉइंट्स बनाएगी। इन्हीं पॉइंट्स को आधार बनाकर कोर्ट में रिमांड की अर्जी दाखिल की जाएगी। दरअसल, उमेश पाल हत्याकांड में प्रयागराज पुलिस ने सोमवार को अरमान की आधिकारिक गिरफ्तारी दिखाई थी। शाम करीब 4:15 बजे उसे प्रयागराज कोर्ट में पेश किया गया। विशेष एससी-एसटी जज मयंक कुमार की अदालत ने अरमान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। सरकारी वकील मनोज पांडेय के मुताबिक, कोर्ट में उमेश पाल हत्याकांड केस से जुड़े सभी दस्तावेज दिए गए। कोर्ट ने अरमान से पूछा कि क्या उसे वकील चाहिए। अरमान के हां कहने पर उसे मुफ्त में वकील देने के लिए आवेदन लिया गया। अब इस मामले में अगली सुनवाई 14 दिन बाद होगी। अरमान गयाजी से प्रयागराज कैसे पहुंचा? अतीक के गैंग से कैसे जुड़ा? परिवार के इतने करीब कब और कैसे आया? वह गयाजी सेंट्रल जेल क्यों और कैसे गया? पढ़िए रिपोर्ट… अतीक का शूटर कैसे बना अरमान, वो जानिए- कबाब पराठा की दुकान खोली, गुड्‌डू मुस्लिम के जरिए अतीक की फैमिली में एंट्री मो. अरमान उर्फ अरमान बिहारी मूल रूप से बिहार के गयाजी का रहने वाला है। करीब 11 साल पहले वह प्रयागराज आया था। यहां कैंट थाना क्षेत्र के राजापुर में उसने कबाब-पराठे की दुकान खोली। इसी दौरान उसकी मुलाकात अतीक के शूटर गुड्डू मुस्लिम से हुई। गुड्डू मुस्लिम थोक में मुर्गे की सप्लाई का काम करता था। कुछ समय बाद अरमान उसके साथ रहने लगा। उसने अपनी दुकान छोटे भाई इमरान को सौंप दी। गुड्डू मुस्लिम के जरिए अरमान की अतीक परिवार में एंट्री हुई। उसकी पहचान अतीक के भाई अशरफ के करीबी कारोबारी नफीस बिरयानी से हुई। नफीस की सिविल लाइंस में ईटऑन नाम से दुकान थी। अरमान ज्यादातर समय इसी दुकान पर बैठता था। यहीं उसकी मुलाकात साबिर से हुई, जो अतीक परिवार के काफी करीब था। अतीक के बेटे असद के साथ मोहम्मद गुलाम रहता था। साबिर के जरिए अरमान की मुलाकात परिवार के दूसरे लोगों से हुई। धीरे-धीरे वह अतीक परिवार के करीब आता गया। उस समय अतीक गुजरात की जेल और अशरफ बरेली जेल में बंद था। परिवार के लोग उनसे मिलने जेल जाते थे। असद और मोहम्मद गुलाम भी दोनों भाइयों से मिलने जाते थे। उनके साथ गुड्डू मुस्लिम, अरमान और साबिर भी जाने लगे। इस तरह अरमान की अतीक और अशरफ से नजदीकी बढ़ती गई। शाइस्ता परवीन के साथ रहता, सुरक्षा घेरा बनाकर चलता था 5 जनवरी 2023 को माफिया अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन बसपा में शामिल हुई। बसपा ने उसे प्रयागराज मेयर पद का प्रत्याशी बनाया। इसके बाद शाइस्ता ने लोगों से मिलना-जुलना शुरू किया। उसकी सुरक्षा में गुड्डू मुस्लिम, साबिर और अरमान साथ रहने लगे। शाइस्ता को टिकट मिलने के बाद अहमदाबाद की साबरमती जेल में बंद अतीक और बरेली जेल में बंद अशरफ ने उमेश पाल को हटाने की साजिश रची। इसके बाद असद और गुलाम बरेली जेल में अशरफ से मिलने पहुंचे। वहीं उमेश पाल की हत्या की प्लानिंग बनाई। इसके बाद असद अपने पिता अतीक से मिलने जेल गया। अतीक ने उसे गुड्डू मुस्लिम, साबिर और अरमान से बात करने को कहा। इसके बाद असद और गुलाम ने तीनों से मुलाकात की और सभी की भूमिका तय की। गुड्डू मुस्लिम के साथ गोलीबारी करते दिखा था अरमान 24 फरवरी 2023 को प्रयागराज में उमेश पाल और उनके दो सरकारी गनर की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था। इसमें एक बाइक सवार नजर आया था। पुलिस के मुताबिक, बाइक अरमान चला रहा था और पीछे गुड्डू मुस्लिम बैठा था। पुलिस के मुताबिक, अरमान ही गुड्डू मुस्लिम को बाइक से घटनास्थल तक लेकर आया था। दोनों ने उमेश पाल और उनके गनर पर गोलियां चलाईं। वारदात के बाद दोनों बाइक से फरार हो गए। इसके बाद गुड्डू मुस्लिम और साबिर एक साथ फरार हुए, जबकि असद और गुलाम अलग दिशा में भागे। अरमान भी अकेले प्रयागराज से निकल गया। 13 अप्रैल 2023 को झांसी में पुलिस मुठभेड़ में अतीक का बेटा असद और शूटर मोहम्मद गुलाम मारे गए। अरमान ने कोर्ट में किया था सरेंडर यूपी पुलिस से बचने के लिए अरमान गयाजी पहुंचा था। यहां कटारी तालाब के पास उसने ‘भोलू अंडा वाले’ पर फायरिंग की थी। इस मामले में उसके खिलाफ केस दर्ज हुआ था। इसी केस में अरमान ने कोर्ट में सरेंडर किया। इसके बाद उसे गयाजी सेंट्रल जेल भेज दिया गया। यूपी पुलिस पिछले तीन साल से अरमान की तलाश कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को पता चला कि वह गयाजी सेंट्रल जेल में बंद है। सूचना मिलने के बाद प्रयागराज के धूमनगंज थाने की पुलिस 30 सितंबर को गया जेल पहुंची। वहां पुलिस ने अरमान की नई तस्वीर ली और सादे कागज पर उसके अंगूठे के निशान लिए। जरूरी कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद पुलिस प्रयागराज लौट आई। इसके बाद 1 अक्टूबर को प्रयागराज पुलिस ने गया कोर्ट में अरमान की ट्रांजिट रिमांड के लिए अर्जी दाखिल की। 4 अक्टूबर को पुलिस अरमान को लेकर प्रयागराज आई। 5 अक्टूबर को प्रयागराज कोर्ट में पेश किया। उमेश पाल हत्याकांड में अब भी मुख्य शूटर 5 लाख का इनामी गुड्‌डू मुस्लिम उर्फ गुड्‌डू बमबाज और साबिर फरार हैं। अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन, अशरफ की पत्नी जैनब फात्मा और अतीक की बहन आयशा नूरी मोस्टवांटेड हैं। …………………………… ये खबर भी पढ़िए- अतीक का शूटर अरमान चेहरा ढंककर कोर्ट पहुंचा:उमेश पाल की हत्या में गिरफ्तारी हुई; बिहार पुलिस वापस ले जाएगी माफिया अतीक अहमद के शूटर अरमान को पुलिस ने सोमवार शाम करीब 4:15 बजे प्रयागराज कोर्ट में पेश किया। स्पेशल जज एससी-एसटी मयंक कुमार की कोर्ट ने अरमान को 14 दिन के लिए जेल भेजने का आदेश दिया। अब प्रयागराज पुलिस कोर्ट में अरमान को रिमांड पर लेने के लिए अर्जी दाखिल करेगी। दरअसल, उमेश पाल हत्याकांड में अरमान को प्रयागराज पुलिस ने सोमवार को ऑफिशियली गिरफ्तार किया है। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रीति नगर में सजेगा माता का दरबार:20 को विशाल भगवती जागरण में गूंजेंगे जयकारे; सजेंगी आकर्षक झांकियां
    Next Article
    लखनऊ में बाढ़... 40 हजार घर प्रभावित, 5 फीट पानी:लोग घरों में ताला लगाकर पलायन को मजबूर, सीएम ने बांटा खाने-पीने का सामान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment