Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रीति नगर में सजेगा माता का दरबार:20 को विशाल भगवती जागरण में गूंजेंगे जयकारे; सजेंगी आकर्षक झांकियां

    1 day ago

    1

    0

    नवरात्रि के पावन अवसर पर राजधानी का कोना-कोना माता की भक्ति में सराबोर है। इसी कड़ी में रहीमनगर (गढ़वाली रोड) स्थित मदगांव, प्रीति नगर के बाबा बनेश्वर महादेव मंदिर में नौ दिवसीय नवदुर्गा पूजा का भव्य आयोजन किया जाएगा। यहां पूरे नौ दिनों तक माता के नौ अलग-अलग स्वरूपों की विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी। आयोजन समिति के अनुसार, इस धार्मिक अनुष्ठान के तहत 20 अक्टूबर (मंगलवार) को एक 'विशाल मां भगवती जागरण' का आयोजन किया जाएगा। इस खास मौके पर भजन गायिका सरस्वती शर्मा द्वारा माता की भेंटों और भक्तिमय भजनों की शानदार प्रस्तुति दी जाएगी। जागरण की रात को और भी अलौकिक बनाने के लिए भक्तों द्वारा भव्य और मनमोहक झांकियां भी प्रस्तुत की जाएंगी, जो मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेंगी। आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं और क्षेत्रीय नागरिकों से अपील की है कि वे सपरिवार इस पुनीत अवसर पर बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। माता के भव्य दरबार में हाजिरी लगाकर शानदार झांकियों का आनंद लें और मां भगवती का आशीर्वाद प्राप्त करें। पूरे नौ दिनों तक मंदिर परिसर में विविध धार्मिक कार्यक्रम उल्लास, उत्साह व अपार श्रद्धाभाव के साथ संपन्न होंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दो महिलाओं सहित चार लोगों को सांप ने डसा:ललितपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती, किसान को ट्रैक्टर चलाते समय काटा था
    Next Article
    कबाब-पराठा बेचने वाला अरमान कैसे बना अतीक का शूटर:शाइस्ता का बॉडीगार्ड रहा, प्रयागराज में उमेश पाल पर गोलियां चलाई थीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment