Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कंबाइन से टकराई तेजरफ्तार बाइक, दो युवकों की कटकर मौत:एक का सिर बीच से कटकर अलग हुआ, दूसरे का हाथ, सड़क पर टुकड़ों में पड़े मिले शव

    3 hours ago

    1

    0

    कुशीनगर में सोमवार देर रात खड़ी कंबाइन (गेंहू काटने की मशीन) से बाइक सवार दो युवक जा भिड़े। टक्कर इतनी भीषण थी की दोनों की मशीन से कटकर मौके पर ही मौत हो गई। एक युवक का सिर बीच से कटकर अलग हो गया वहीं दूसरे का हाथ और एक आंख निकलकर बाहर आ गई। टुकड़ों में पड़े शव सड़क किनारे मिले। हादसा इतना विभत्स था की दोनों की शक्ल पहचान में नहीं आ रही थी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, रायपुर खास निवासी 24 वर्षीय सूरज उर्फ बेचू शर्मा और 18 वर्षीय साहिल शर्मा क्रांति चौराहा से घुघुली की ओर जा रहे थे। नोनिया पट्टी के पास सड़क किनारे खड़े गेहूं काटने वाले कंबाइन से उनकी बाइक टकरा गई। घटना नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र की है। बताया गया कि कंबाइन मशीन सड़क के बगल में खड़ी थी, जिससे बाइक सवार उसे देख नहीं पाए और सीधे उससे जा भिड़े। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवकों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। मृतक साहिल शर्मा अपने दो भाइयों में सबसे छोटा था। उसके पिता का निधन पहले ही हो चुका था और परिवार में उसकी मां ही हैं। घटना के समय साहिल अपने दोस्त सूरज के साथ लंगड़ी गांव में खाना खाने गया था और लौटते समय यह हादसा हुआ। वहीं, सूरज उर्फ बेचू शर्मा अपने परिवार का बड़ा बेटा था और उस पर परिवार की जिम्मेदारी थी। उसकी शादी 20 अप्रैल 2025 को हुई थी, लेकिन अभी उसकी कोई संतान नहीं थी। इस घटना से परिवार सदमे में है। सूचना मिलने पर नेबुआ नौरंगिया थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर धूस भेज दिया है। पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर ली है और हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आंबेडकर जयंती पर शहरभर में आयोजन:बाबा साहब की प्रतिमा पर हुआ माल्यार्पण, शहरभर में गूंज रहे जय भीम की नारे
    Next Article
    ललितपुर में अंबेडकर जयंती मनाई गई:सदर विधायक और एसपी ने प्रतिमा पर माल्यार्पण किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment