Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने बलरामपुर का दौरा किया:कानून व्यवस्था पर की समीक्षा, कहा- अविमुक्तेश्वरानंद मामले में होगी निष्पक्ष जांच

    9 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री और बलरामपुर के प्रभारी मंत्री राकेश सचान ने जिले का एक दिवसीय दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की गहन समीक्षा बैठक की। बैठक में जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, सभी विभागाध्यक्षों, प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। समीक्षा बैठक में जल जीवन मिशन की प्रगति अपेक्षा के अनुरूप न पाए जाने पर मंत्री सचान ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध लक्ष्य निर्धारित कर कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। मंत्री ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचे और इसमें लापरवाही गंभीर मानी जाएगी। कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए मंत्री ने अपराध नियंत्रण, लंबित मामलों के निस्तारण और संवेदनशील प्रकरणों में त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि जनता की सुरक्षा सर्वोपरि है और प्रशासन को पूरी तत्परता के साथ कार्य करना चाहिए। इस दौरान प्रयागराज में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ दर्ज यौन शोषण के एफआईआर से जुड़े सवाल पर मंत्री राकेश सचान ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि किसी भी शिकायत या एफआईआर पर निष्पक्ष जांच की जाएगी। मंत्री सचान ने आगे कहा- “यह योगी जी की सरकार है, यहां कार्रवाई पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष होती है। जांच के बाद जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ विधि सम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।”
    Click here to Read more
    Prev Article
    14 मार्च को गाजियाबाद में राष्ट्रीय लोक अदालत:चालान और कई मामलों का होगा मौके पर निस्तारण
    Next Article
    नोएडा में थार कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर:चार लोग घायल, सभी को अस्पताल में कराया भर्ती, क्रेन से दोनों वाहनों को हटाया गया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment