Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना:भदोही में कहा- अखिलेश भाड़े के पहलवानों से अखाड़ा जीतना चाहते हैं

    10 hours ago

    1

    0

    कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री बनाने के ऑफर पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव भाड़े के पहलवानों से अखाड़ा जीतना चाहते हैं, जबकि भाड़े के पहलवानों से अखाड़ा नहीं जीता जा सकता। निषाद पार्टी के अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री संजय निषाद भदोही में एक कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करने पहुंचे थे। संजय निषाद ने अखिलेश यादव के उस ऑफर पर निशाना साधा, जिसमें उन्होंने डिप्टी सीएम को सौ विधायक लाने पर मुख्यमंत्री बनाने की बात कही थी। निषाद ने कहा कि इससे साफ होता है कि अखिलेश यादव के पास सरकार बनाने की शक्ति नहीं है और वे दूसरों के भरोसे सरकार बनाने का सपना देखते हैं। उन्होंने समाजवादी पार्टी पर पिछड़ों की राजनीति करने का आरोप लगाया, लेकिन साथ ही कहा कि सपा ने कभी पिछड़ों का भला नहीं किया। निषाद ने उदाहरण देते हुए कहा कि निषाद समुदाय को अनुसूचित जाति में शामिल करने की बात की गई थी, लेकिन उन्हें ओबीसी श्रेणी में डाल दिया गया। उन्होंने जोर दिया कि अगर पिछड़ों की राजनीति करनी है तो उनका साथ देना होगा। संजय निषाद ने अपनी बात दोहराते हुए कहा कि मुलायम सिंह यादव खुद अखाड़े के पहलवान तैयार करते थे, लेकिन अखिलेश यादव भाड़े के पहलवानों से जीत हासिल करना चाहते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शक्ति चौक से नगीना तक तत्काल सड़कों की मरम्मत कराएं:मीटिंग में डीएम ने अफसरों को दिए निर्देश, लापरवाही पर होगी कार्रवाई
    Next Article
    बरेली में कार दुर्घटना का CCTV फुटेज सामने आया:फोरलेन रोड पर पेड़ से टकराई थी कार, गर्भवती महिला समेत तीन की मौत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment