Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कोबरा के दांत तोड़ रहे बाप-बेटे की मौत:बाराबंकी में करतब दिखा रहे थे, 20 इंजेक्शन से भी नहीं बची जान

    6 hours ago

    1

    0

    बाराबंकी में कोबरा के डसने से बाप-बेटे की मौत हो गई। दोनों संपेरे थे। सोमवार रात 10 बजे दोनों पूजा पंडाल में सांप के दांत तोड़ने का करतब दिखा रहे थे, तभी कोबरा ने बेटे को डस लिया। पिता जब उसे बचाने आगे आया, तो कोबरा ने उसे भी डस लिया। इसके बाद दोनों सिर पटकने लगे। उनको आंखों से दिखना भी बंद हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां पिता को डॉक्टरों ने तुरंत मृत घोषित कर दिया। लखनऊ रेफर किए गए बेटे की 20 इंजेक्शन लगाने के बाद भी मौत हो गई। घटना जिला मुख्यालय से करीब 5 किमी दूर नगर कोतवाली क्षेत्र की है। 2 तस्वीरें देखिए… अब पूरी घटना सिलसिलेवार पढ़िए… सतरिख के मुनक्कीपुरवा गांव के रहने वाले महेश (60) और उसका बेटा नौमीलाल (28) सांप पकड़ने का काम करते थे। सोमवार रात दोनों जरहरा में 2 सांप लेकर करतब दिखाने गए थे। इनमें से कोबरा को एक दिन पहले ही बाग से पकड़ा था। दोनों सांपों को बीन की धुन पर नचा रहे थे। इस दौरान नौमीलाल उसके जहरीले दांत तोड़ने की कोशिश करने लगा। नौमीलाल की पकड़ ढीली पड़ते ही कोबरा उसके हाथ से छूट गया। उसने नौमीलाल के पैर में डस लिया। नौमीलाल ने उसे दोबारा पकड़ने की कोशिश की। इसी बीच, पिता महेश जैसे ही बेटे को बचाने के लिए आगे आया, कोबरा ने उसे भी डस लिया। पिता-बेटे पंडाल में गिरते ही जमीन पर छटपटाने लगे। बेटे की आंखों की रोशनी गई, आवाज भी बंद हुई दुर्गा पूजा समिति के लोगों ने पिता-बेटे को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां महेश को डॉक्टरों ने मृत करार दे दिया। नौमीलाल की हालत भी लगातार बिगड़ती चली गई। उसकी आंखों की रोशनी चली गई। गला रुंधने से आवाज निकलनी भी बंद हो गई। नौमीलाल बार-बार उठकर बैठता और सिर पटकने लगता। हालत बिगड़ती देख डॉक्टरों ने उसे लखनऊ के लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बाप-बेटे दोनों साथ में ईंट भट्‌ठे पर भी काम करते थे। महेश की दो बेटियां शिखा और राधा हैं। दोनों की शादी हो चुकी है। लेकिन, ससुराल में झगड़े के चलते शिखा मायके में रहती है। स्कूल के पीछे कमरे में 2 बोरियों में मिले 24 सांप पिता-बेटे की मौत के बाद से दोनों बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार वालों ने बताया- महेश और नौमीलाल सांपों को पकड़कर घर में एक कमरे में बंद करके रखते थे। घर से थोड़ी दूरी पर स्कूल के पीछे एक कमरा है। उस कमरे में 2 बोरियों में करीब 24 सांप मिले हैं। दोनों अलग-अलग कार्यक्रमों में अलग-अलग सांप लेकर जाते थे। ------------------------- यह खबर भी पढ़ें कुशीनगर में कार पेड़ से टकराई, 4 दोस्तों की मौत, 20-22 साल उम्र थी, मेला घूमकर लौट रहे थे कुशीनगर में सोमवार की देर रात 11:30 बजे तेज रफ्तार कार सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार सवार दो युवकों की मौके पर मौत हो गई। जबकि दो युवकों की अस्पताल में इलाज के दौरान जान चली गई। कार में 8 युवक सवार थे। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    आजमगढ़- एक घर में 14 ‘विकास यादव’, इनमें 7 महिलाएं:गोरखपुर में 6 'अनुराग'; सॉफ्टवेयर नहीं पकड़ पाया, SIR के बाद भी खामियां
    Next Article
    क्षत्रिय समाज ने किया शस्त्र-पूजन, 20 राजघराने जुटे:खुद चलकर जलने पहुंचेगा रावण, मोहल्लों में 4 फीट के पुतले जलेंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment