Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ताजमहल में भूकंप की सूचना से मची अफरा-तफरी:CISF, NDRF और प्रशासन ने किया मॉकड्रिल, मौजूद लोगों को सुरक्षित जगह पहुंचाने किया अभ्यास

    4 hours ago

    1

    0

    ताजमहल में शुक्रवार को भूकंप जैसी आपदा से निपटने की तैयारी जांचने के लिए मॉक ड्रिल कराई गई। इस दौरान सुरक्षा एजेंसियों और प्रशासन ने मिलकर राहत और बचाव कार्य का अभ्यास किया। ताजमहल परिसर में हुए इस अभ्यास में CISF, NDRF और जिला प्रशासन की टीमें शामिल रहीं। मॉक ड्रिल में भूकंप आने की काल्पनिक स्थिति बनाई गई। इसके बाद टीमों ने वहां मौजूद लोगों को सुरक्षित जगह तक पहुंचाने और घायलों को बाहर निकालने का अभ्यास किया। रेस्क्यू टीमों ने स्ट्रेचर के जरिए घायलों को निकालकर प्राथमिक उपचार देने और उन्हें एंबुलेंस तक पहुंचाने की प्रक्रिया भी दिखाई। इस दौरान अलग-अलग एजेंसियों के बीच तालमेल और तेजी से काम करने की क्षमता को परखा गया। अधिकारियों ने बताया कि इस तरह की मॉक ड्रिल का मकसद आपदा के समय बेहतर तैयारी रखना और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। ताकि किसी भी आपात स्थिति में राहत और बचाव का काम तेजी से किया जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अज्ञात वाहन की टक्कर से बीएससी छात्रा की मौत:बाजार से घर लौटते समय हुआ हादसा, हेलमेट होता तो बच जाती जान
    Next Article
    कबाड़ स्कूल बस से छात्रा की मौत में आरोपी गिरफ्तार:पुलिस ने प्रबंधक को जेल भेजा, गैर इरादतन हत्या का मुकदमा हुआ था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment