Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सुल्तानपुर में गैस किल्लत, कीमतों पर कांग्रेस का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पर सरकार विरोधी नारेबाजी, प्रशासन को ज्ञापन

    2 hours ago

    1

    0

    सुल्तानपुर में सोमवार को रसोई गैस की भारी किल्लत और आसमान छूती कीमतों के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर सरकार विरोधी नारेबाजी की और प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान कांग्रेस नेता राजेश तिवारी ने केंद्र सरकार की विदेश नीति और प्रधानमंत्री पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि भारत पहले रूस और ईरान से सस्ते दामों पर और भारतीय मुद्रा (रुपये) में गैस खरीदता था, लेकिन मौजूदा सरकार ने इन देशों से संबंध खराब कर लिए हैं। तिवारी ने कहा कि आज भारत अमेरिका से आठ गुना अधिक दाम पर गैस खरीद रहा है, जिसे भारत पहुंचने में 45 दिन लगते हैं। जबकि ईरान से गैस केवल सात दिन में आ जाती थी। राजेश तिवारी ने इसे प्रधानमंत्री की विदेश नीति की बड़ी विफलता बताया। उन्होंने राहुल गांधी के बयान 'नरेंद्र सरेंडर' का जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने अमेरिकी दबाव में आकर अपने पुराने मित्र देशों का साथ छोड़ दिया है। उन्होंने प्रधानमंत्री के पुराने बयानों का हवाला देते हुए उन पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया। तिवारी ने कहा, “प्रधानमंत्री ने अपना नाम बचाने के लिए देश की ऊर्जा सुरक्षा को खतरे में डाल दिया है। आज गरीब के घर में चूल्हा नहीं जल रहा क्योंकि सिलेंडर गायब हैं और जो हैं वो इतने महंगे हैं कि आम आदमी की पहुंच से बाहर हैं।” इस प्रदर्शन में राहुल तिवारी, रंजीत सिंह सलूजा, सलाउद्दीन हाश्मी, शरद श्रीवास्तव सहित कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रेम प्रसंग के चलते युवक चढ़ा रेलवे टॉवर पर:कहा प्रेमिका को मौके पर बुलाओ, परिवार वाले बना रहे हैं उस पर दबाव
    Next Article
    कोंच बार संघ चुनाव: अध्यक्ष पद पर त्रिकोणीय मुकाबला:250 में से 70 अधिवक्ताओं ने दोपहर तक किया मतदान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment