Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कोंच में आवारा मवेशी से टकराई बाइक, दो मजदूर घायल:कैलिया बाईपास पर हुआ हादसा, उरई मेडिकल कॉलेज रेफर किया

    39 minutes ago

    1

    0

    जालौन के कोंच कोतवाली इलाके में सोमवार देर रात करीब 9 बजे एक सड़क हादसे में बाइक सवार दो मजदूर गंभीर घायल हो गए। यह हादसा कैलिया रोड बाईपास पर दोहर के पास अपना पेट्रोल पंप के नजदीक हुआ। दोनों मजदूर कोंच से अपने गांव खैरी लौट रहे थे, तभी उनकी बाइक सड़क पर आए आवारा मवेशी से टकरा गई। घायलों की पहचान खैरी गांव निवासी महताब सिंह (50) और विनोद कुमार (52) के रूप में हुई है। दोनों कोंच में मजदूरी करते हैं। मवेशी से टक्कर के बाद बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई, जिससे दोनों को गंभीर चोटें आईं। वहां से गुजर रहे राहगीरों और स्थानीय लोगों ने तुरंत उनकी मदद की। बरोदा के प्रधान अयोध्या प्रसाद ने 108 एंबुलेंस को खबर दी। एंबुलेंस से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोंच पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने शुरुआती इलाज के बाद उनकी गंभीर हालत देखते हुए उन्हें आगे के इलाज के लिए उरई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। डायल 112 पुलिस भी मौके पर पहुंची थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बलिया के देवी मंदिरों में शारदीय नवरात्र पर उमड़ी भीड़:भोर से ही दर्शन-पूजन के लिए पहुंचे श्रद्धालु, बोले- माता रानी ने सब कुछ दिया
    Next Article
    वाराणसी में 48 घंटे बाद बारिश का अलर्ट:जलस्तर घटा लेकिन घाटों का सम्पर्क अभी भी टूटा है, AQI येलो जोन में पहुंचा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment