Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आड विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना प्रतापगढ़ में होंगे:स्पार्क यूनिवर्सिटी का भूमिपूजन और शिलान्यास करेंगे

    2 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना रविवार को प्रतापगढ़ पहुंचेंगे। वे दोपहर 3:40 बजे जिले में आगमन के बाद शाम 4:40 बजे स्पार्क यूनिवर्सिटी का भूमिपूजन और शिलान्यास करेंगे। यह कार्यक्रम अंतू थाना क्षेत्र के नगर पंचायत गड़वारा स्थित राजापुर वार्ड में आयोजित होगा। स्पार्क यूनिवर्सिटी का प्रस्ताव साकेत ग्रुप ऑफ कॉलेजेज की ओर से है। इसकी आधारशिला रखने के लिए पिछले एक सप्ताह से व्यापक तैयारियां चल रही हैं। कार्यक्रम के बाद विधानसभा अध्यक्ष शहर के लोक निर्माण विभाग के डाकबंगले जाएंगे। इसके उपरांत, वे पूर्व मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह के सदर बाजार स्थित आवास पर पहुंचेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, महाना शाम 7 बजे प्रयागराज के लिए रवाना होंगे। विधानसभा अध्यक्ष के आगमन को लेकर गड़वारा के राजापुर में तैयारियां अंतिम चरण में हैं। शनिवार शाम को सदर विधायक राजेंद्र कुमार मौर्य और भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आवश्यक निर्देश दिए। प्रशासनिक अमला भी सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर सतर्क है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ड्रोन और रोबोट बनाना सीखेंंगे काशी के बच्चे:वाराणसी में 50 लाख की लागत से तैयार हो रहा UP का पहला रोबोटिक लैब, क्वींस कॉलेज में होगा यह लैब
    Next Article
    लखनऊ में रसोई के लिए आवंटित जमीन पर BJP हेडक्वार्टर:लीज डीड का फंसा पेंच, नगर निगम ने खड़े किए हाथ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment