Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमेठी में मतदाता सूची विशेष अभियान दिवस:नाम जुड़वाने और गलती सुधार का मिलेगा अवसर

    2 hours ago

    1

    0

    अमेठी में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत चौथा विशेष अभियान दिवस आयोजित किया जा रहा है। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी संजय चौहान ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में शामिल करना और सूची को त्रुटिरहित बनाना है। यह विशेष अभियान दिवस जनपद के सभी मतदेय स्थलों पर आयोजित किया जा रहा है। प्रत्येक मतदेय स्थल पर बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक उपस्थित रहेंगे। उनके पास 06 जनवरी 2026 को प्रकाशित आलेख्य मतदाता सूची की प्रति तथा फॉर्म 6, 6A, 7 और 8 (घोषणा पत्र सहित) पर्याप्त संख्या में उपलब्ध होंगे। प्रत्येक मतदान केंद्र पर एक हेल्प डेस्क की व्यवस्था की गई है, जहाँ मतदाताओं को फॉर्म भरने में सहायता प्रदान की जाएगी। मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों द्वारा नियुक्त बूथ लेवल एजेंट (बीएलए), सभासद, ग्राम प्रधान और स्वयंसेवकों का भी नियमानुसार सहयोग लिया जाएगा। यदि किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं है या 01 जनवरी 2026 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके युवा अपना नाम जुड़वाना चाहते हैं, तो वे फॉर्म-6 भरकर बीएलओ को उपलब्ध करा सकते हैं। इसके अतिरिक्त, ECI NET मोबाइल एप्लीकेशन अथवा voter.eci.gov.in पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन भी किया जा सकता है। मतदाता सूची में दर्ज विवरण में किसी प्रकार की त्रुटि होने पर फॉर्म-8 के माध्यम से संशोधन कराया जा सकता है। विशेष अभियान दिवस के प्रभावी संचालन के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को भ्रमणशील रहकर व्यवस्थाओं की निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने जनपद के समस्त नागरिकों से अपील की है कि वे 22 फरवरी 2026 को अपने संबंधित बूथ पर जाकर 06 जनवरी 2026 को प्रकाशित आलेख्य मतदाता सूची में अपना एवं अपने परिवार के सदस्यों का नाम अवश्य जांच लें तथा आवश्यकतानुसार दावा/आपत्ति प्रस्तुत करें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में रसोई के लिए आवंटित जमीन पर BJP हेडक्वार्टर:लीज डीड का फंसा पेंच, नगर निगम ने खड़े किए हाथ
    Next Article
    सहारनपुर में साले पर जानलेवा हमला करने वाले को सजा:कोर्ट ने 20 हजार का जुर्माना भी लगाया, 2016 में की थी वारदात

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment