Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ड्रोन और रोबोट बनाना सीखेंंगे काशी के बच्चे:वाराणसी में 50 लाख की लागत से तैयार हो रहा UP का पहला रोबोटिक लैब, क्वींस कॉलेज में होगा यह लैब

    1 hour ago

    1

    0

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के बच्चे ड्रोन और रोबोट बनाना सीखेंगे। इसके लिए पीएम श्री राजकीय क्वींस कॉलेज में रोबोटिक लैब तैयार हो रहा है। यह लैब यूपी के किसी राजकीय कॉलेज में बनने वाला पहला इस तरह का लैब होगा। इसे तैयार करने में करीब 50 लाख रुपये की लागत लगनी है। इस कॉलेज के प्रिंसिपल सुमीत कुमार श्रीवास्तव बताते हैं, यह पहल आने वाले दिनों में शीघ ही राजकीय कॉलेजों के छात्रों के लिए बड़ी उपलब्धि होगी। उन्हें यहां पूरी ट्रेनिंग दी जाएगी जो पूरी तरह से फ्री होगी। यहां IIIT, वड़ोदरा व BHU के एक्सपर्ट आकर बच्चों को एआई, रोबोट, इलेक्ट्रिक व्हीकल बनाने जैसी अहम जानकारियां देंगे। पुरा छात्र प्रो. धर्मेंद्र सिंह का अहम योगदान प्रिंसिपल सुमीत कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि इस रोबोटिक लैब बनाने के लिए वर्तमान में IIIT वड़ोदरा के डायरेक्टर प्रो. धर्मेंद्र सिंह का अहम योगदान है। वह वाराणसी के पीएम श्री राजकीय क्वींस कॉलेज के ही पुरा छात्र रहे हैं। इस लैब के शुरू होने से वाराणसी के 34 राजकीय विद्यालयों को सीधे तौर पर लाभ मिलेगा, क्योंकि उनके लिए रोबोटिक लैब पूरी तरह से निश्शुल्क होगा। क्वींस कॉलेज में अभी 2400 छात्र हैं जिसमें 60 छात्राएं भी शामिल हैं। बता दें कि वर्तमान में इसरो के (ह्यूमन स्पेस) डायरेक्टर IIM, कोलकाता के डायरेक्टर प्रो. आलोक राय भी इसी संस्थान के पुरा छात्र हैं। क्वींस कॉलेज 235 वर्ष पुराना है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    तलाक कंट्रोवर्सी के बाद अपर्णा-प्रतीक पहली बार साथ नजर आए:लखनऊ में बेटी का बर्थडे मनाया, तस्वीरें खिंचवाईं; मेहमानों का वेलकम किया
    Next Article
    आड विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना प्रतापगढ़ में होंगे:स्पार्क यूनिवर्सिटी का भूमिपूजन और शिलान्यास करेंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment