Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कांग्रेस लखनऊ में करेगी 'छात्रों की गूंज' रैली:कोटा के बाद पेपर लीक पर छात्रों की आवाज उठाएगी

    1 day ago

    2

    0

    कांग्रेस ने राजस्थान के कोटा में हुई 'छात्रों की गूंज' रैली की तर्ज पर जल्द ही लखनऊ में भी एक प्रदेश स्तरीय रैली आयोजित करने की घोषणा की है। हापुड़ में मंगलवार को दिल्ली रोड स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी और शहर अध्यक्ष इरफान अहमद ने यह जानकारी दी। जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने बताया कि NEET, JEE और SSC जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक होने से करोड़ों छात्रों का भविष्य प्रभावित हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि इन परीक्षाओं की तैयारी में छात्रों और उनके परिवारों को लाखों रुपये खर्च करने पड़ते हैं, लेकिन भ्रष्टाचार और पेपर लीक के कारण उनकी वर्षों की मेहनत व्यर्थ हो जाती है। त्यागी ने कहा कि राहुल गांधी छात्रों की समस्याओं को समझने के लिए विभिन्न राज्यों में 'छात्रों की गूंज' रैलियां आयोजित करेंगे। लखनऊ के बाद पटना में भी ऐसी ही रैली प्रस्तावित है। शहर अध्यक्ष इरफान अहमद ने बताया कि कोटा रैली में राहुल गांधी ने छात्रों से भ्रष्टाचार के खिलाफ एकजुट होकर संघर्ष करने का आह्वान किया था। उन्होंने आरोप लगाया कि व्यवस्था में व्याप्त भ्रष्टाचार को समाप्त किए बिना छात्रों को न्याय नहीं मिल सकता। प्रेसवार्ता के दौरान कांग्रेस नेताओं ने लखनऊ के एक कोचिंग सेंटर में हुए हादसे पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने हापुड़ में बिना आवश्यक अनुमति संचालित कोचिंग संस्थानों की जांच की मांग की। नेताओं ने कहा कि सुरक्षा मानकों की अनदेखी भविष्य में बड़े हादसों का कारण बन सकती है। इसी क्रम में राकेश त्यागी ने अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर में चढ़ावे और सोने-चांदी के आभूषणों में कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच की मांग की। उन्होंने बताया कि इस संबंध में कांग्रेस कार्यकर्ता 24 जून को राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपेंगे। प्रेसवार्ता में पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ओवरलोडिंग पर टास्क फोर्स की सख्ती का असर:फतेहपुर में चेकिंग के दौरान हंगामा, युवक का आरोप- अधिकारियों ने मोबाइल छीना
    Next Article
    लखनऊ अग्निकांड के बाद बरेली में अलर्ट, 2 होटल सील:कोचिंग सेंटरों की शुरू हुई जांच, सिटी सेंटर एलए मॉल भी रडार पर, लिफ्ट हादसे पर BDA वीसी ने लगाई फटकार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment