Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कांग्रेस ने भाजपा पर दलितअध्यक्ष को दबाने का आरोप लगाया:रायबरेली में सड़क निर्माण के शिलान्यास को लेकर सियासी घमासान

    6 hours ago

    1

    0

    रायबरेली में विकास कार्यों के श्रेय लेने की होड़ में इन दिनों राजनीति का पारा गरमा गया है। शहर के बालापुर - आईटीआई मार्ग, रायबरेली-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग से अभयदाता मंदिर होते हुए रायबरेली - सुल्तानपुर हाईवे को जोड़ने वाली एक लिंक रोड का निर्माण कार्य इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। लगभग 80 लाख रुपये की लागत से तैयार होने वाली यह सड़क पिछले दस वर्षों से अत्यंत जर्जर स्थिति में थी, जिसे लेकर स्थानीय निवासियों ने मुख्यमंत्री पोर्टल से लेकर जिला प्रशासन तक सैकड़ों प्रार्थना पत्र दिए थे। ‎‎विधायक और नगर पालिका अध्यक्ष के बीच श्रेय की जंग‎ ‎विवाद ने तब तूल पकड़ा जब भाजपा की सदर विधायक अदिति सिंह ने विधि-विधान और पूजा-अर्चना के साथ इस मार्ग के पुननिर्माण और सुदृढ़ीकरण कार्य का शुभारंभ किया। विधायक ने मीडिया को स्पष्ट किया कि इस मार्ग को मंत्री ए.के. शर्मा के द्वारा बिगत कुछ महीने पहले मधुबन सड़क के शिलान्यास करने पहुंचे थे जहाँ उसी मार्ग के साथ इस मार्ग व अन्य मार्गो का भी शिलान्यास किया गया था। जिसके बाद टेंडर कि प्रक्रिया चल रही थीं। टेंडर के प्रकिया पूरी होने के बाद, केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा संचालित 'राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम' (NCAP) योजना के तहत यह कार्य शुरू किया गया है। ‎हालाँकि, विधायक द्वारा शिलान्यास किए जाने के महज 24 घंटे के भीतर ही कांग्रेस के नगर पालिका अध्यक्ष शत्रोहन सोनकर ने उसी सड़क पर पहुँचकर पुनः पूजा-पाठ किया और निर्माण कार्य शुरू करने की घोषणा कर दी। इस दोहरी शिलान्यास के कारण आम जनता में भारी भ्रम की स्थिति पैदा हो गई है। कांग्रेस का तीखा हमला: ‘दलित होने के कारण दबाने का प्रयास’‎ ‎इस मुद्दे पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव अतुल सिंह ने भाजपा पर तीखा प्रहार किया है। अतुल सिंह का आरोप है कि भाजपा विधायक केवल दूसरों के कार्यों का श्रेय लेने में माहिर हैं। उन्होंने दावा किया कि यह सड़क नगर पालिका अध्यक्ष शत्रुघ्न सोनकर के अथक प्रयासों से बन रही है। अतुल सिंह ने आगे कहा कि "यहाँ की विधायक उस समय कहाँ थीं जब पिछले दस वर्षों से यह सड़क खराब पड़ी थी?" उन्होंने आरोप लगाया कि चेयरमैन एक दलित समुदाय से हैं, इसलिए उन्हें और उनके द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों को दबाने की साजिश की जा रही है।अतुल सिंह ने यह भी याद दिलाया कि हाल ही में जब सांसद राहुल गांधी आईटीआई परिसर स्थित राजीव गांधी स्टेडियम में 'रायबरेली प्रीमियर लीग' के शुभारंभ पर आए थे, तब स्थानीय लोगों ने उनसे इस मार्ग की बदहाली की शिकायत की थी, राहुल गाँधी ने भरोसा दिलाया था कि मार्ग कों जल्द ही दुरुस्त करवा दिया जायेगा जिसके बाद से चेयरमैन ने इसे बनवाने के लिए विशेष प्रयास किए थे। ‎​आगामी विधानसभा चुनाव 2027 और जनता की चिंता ‎यह राजनीतिक खींचतान अब आगामी विधानसभा चुनाव 2027 के दृष्टिकोण से वोटों को आकर्षित करने का केंद्र बनती दिख रही है। इस रस्साकशी के बीच स्थानीय निवासियों को इस बात का डर सता रहा है कि कहीं नेताओं की इस लड़ाई में सड़क निर्माण कार्य फिर से बाधित न हो जाए। बरसात का मौसम सिर पर है और यदि निर्माण कार्य समय रहते पूरा नहीं हुआ, तो आम जनता को एक बार फिर गड्ढों और कीचड़ भरी राहों से होकर गुजरने को मजबूर होना पड़ेगा। अब सवाल यह उठता है कि क्या यह 'विकास' की लड़ाई जनता को सुविधा देगी या यह केवल कागजों और बयानबाजी तक ही सीमित रह जाएगी? ‎ ‎​
    Click here to Read more
    Prev Article
    दिल्ली अग्निकांड के बाद रायबरेली में होटलों की सघन चेकिंग:अग्निशमन विभाग ने सुरक्षा उपकरणों की जांच की, कमियां मिलने पर नोटिस जारी
    Next Article
    उन्नाव में पुलिस परेड में दिखी अनुशासन की ताकत:एसएसपी ने ली सलामी, 200 जवान रहे शामिल; कानून-व्यवस्था की हुई समीक्षा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment