Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उन्नाव में पुलिस परेड में दिखी अनुशासन की ताकत:एसएसपी ने ली सलामी, 200 जवान रहे शामिल; कानून-व्यवस्था की हुई समीक्षा

    7 hours ago

    1

    0

    उन्नाव में शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन में साप्ताहिक परेड का आयोजन किया गया। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह ने परेड की सलामी ली और पुलिस बल का विस्तृत निरीक्षण किया। कार्यक्रम में 200 से अधिक पुलिसकर्मियों ने हिस्सा लिया। परेड में पुलिस लाइन के जवानों के साथ विभिन्न थानों और कार्यालयों में तैनात पुलिसकर्मी शामिल हुए। एसएसपी ने जवानों की वर्दी, अनुशासन, शारीरिक दक्षता और परेड की गुणवत्ता की जांच की। उन्होंने सभी को जनता के प्रति बेहतर व्यवहार और अपने कर्तव्यों के प्रति पूरी तरह सजग रहने के निर्देश दिए। देखें 4 तस्वीरें… पुलिस लाइन का भी किया निरीक्षण परेड के बाद एसएसपी ने पुलिस लाइन परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान पीआरवी वाहन, बैरक, मेस और अन्य व्यवस्थाओं की स्थिति देखी गई। उन्होंने पुलिसकर्मियों के रहने और भोजन व्यवस्था की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सुधार के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी लाइन श्रीमती विनी सिंह भी मौजूद रहीं। दंगा नियंत्रण का कराया पूर्वाभ्यास इसके बाद परेड ग्राउंड में दंगा एवं बलवा नियंत्रण का अभ्यास कराया गया। पुलिसकर्मियों को रबर बुलेट गन, आंसू गैस, एंटी राइट गन, हैंड ग्रेनेड और टियर स्मोक सेल जैसे उपकरणों के उपयोग की जानकारी दी गई। साथ ही आपात स्थितियों में संयम और समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया गया। फायर ब्रिगेड की गाड़ियों के उपयोग का भी प्रदर्शन किया गया। एसएसपी जय प्रकाश सिंह ने कहा कि नियमित प्रशिक्षण और अभ्यास से पुलिस बल किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार रहता है। उन्होंने कहा कि जनपद में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कांग्रेस ने भाजपा पर दलितअध्यक्ष को दबाने का आरोप लगाया:रायबरेली में सड़क निर्माण के शिलान्यास को लेकर सियासी घमासान
    Next Article
    फिरोजाबाद में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण:तालाब किनारे 5 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment