Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कांग्रेस ने राहुल गांधी का 56वां जन्मदिन सादगी से मनाया:कासगंज में अपना घर आश्रम में केक काटा, जरूरतमंदों को फल बांटे

    8 hours ago

    1

    0

    कासगंज जनपद में शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने राहुल गांधी का 56वां जन्मदिन सादगीपूर्ण तरीके से मनाया। यह कार्यक्रम कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोज पाण्डेय के नेतृत्व में सोरों स्थित लहरा गंगा घाट के पास बने 'अपना घर आश्रम' में आयोजित किया गया। इस दौरान आश्रम में रहने वाले जरूरतमंद लोगों के साथ जन्मदिन की खुशियां साझा की गईं। 'अपना घर आश्रम' में 51 ऐसे लोग रहते हैं जो मानसिक रूप से अस्वस्थ हैं और जिनकी देखभाल करने वाला कोई नहीं है। इन लोगों की सेवा एक सामाजिक संस्था द्वारा की जाती है। कार्यक्रम की शुरुआत कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा आश्रम परिसर में राहुल गांधी के जन्मदिन का केक काटकर की गई। कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोज पाण्डेय और कांग्रेस नेता मुनेंद्र पाल सिंह ने आश्रमवासियों को अपने हाथों से केक खिलाया और उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। इसके बाद आश्रम में मौजूद जरूरतमंद लोगों के बीच फल और केक का वितरण किया गया। कांग्रेस नेताओं ने बताया कि राहुल गांधी हमेशा समाज के कमजोर, गरीब और जरूरतमंद वर्गों की आवाज उठाते रहे हैं। इसी सोच के तहत उनका जन्मदिन सेवा और जनकल्याण के कार्यों के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मुनेंद्र पाल सिंह राजपूत, रविकांत सक्सेना, विमल कुमार सिंह, रमेश धनगर, प्रतिभा सिंह, अर्चिका मिश्रा, गुलफाम सिंह, अली हसन, उषा पाल, देश बंधु, नूर मोहम्मद, दीपक धनगर, अभिषेक दुबे और राजा सलमानी सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उर्स से लौट रहे युवक से मारपीट, लूट:कानपुर देहात में कार सवारों ने मोबाइल छीना, UPI से 7,300 रुपये उड़ाए
    Next Article
    मंडलायुक्त ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण:वाराणसी के पं. दीनदयाल अस्पताल में हो रहा निर्माण, दिसंबर तक काम पूरा करने का टारगेट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment