Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उर्स से लौट रहे युवक से मारपीट, लूट:कानपुर देहात में कार सवारों ने मोबाइल छीना, UPI से 7,300 रुपये उड़ाए

    9 hours ago

    1

    0

    कानपुर देहात के सिकंदरा थाना क्षेत्र में देर रात लूट की एक घटना सामने आई है। उर्स से लौट रहे एक युवक को कार सवार बदमाशों ने रोककर उसके साथ मारपीट की, मोबाइल फोन लूटा और उसके बैंक खाते से यूपीआई के जरिए हजारों रुपये ट्रांसफर कर लिए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, डेरापुर कस्बा निवासी मोहम्मद तालिब 15 जून की रात अपने साथी के साथ सिकंदरा कस्बे में आयोजित उर्स में शामिल होने गए थे। 16 जून की तड़के करीब तीन बजे बिरहाना पुल के पास कुछ अज्ञात कार सवारों ने उनकी बाइक रुकवा ली। बदमाशों ने मोहम्मद तालिब के साथ मारपीट की और उसका वीवो वी-29 मोबाइल फोन छीन लिया। पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने जबरन उसका यूपीआई पिन नंबर पूछकर उसके बैंक खाते से करीब 7,300 रुपये भी ट्रांसफर कर लिए। विरोध करने पर बदमाशों ने उसे और पीटा, जिससे उसे चोटें आईं। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित मोहम्मद तालिब ने सिकंदरा थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ लूट, मारपीट और संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ठगी करने वाला शफीक उर्फ पंडित रामस्वरूप शर्मा गिरफ्तार:नाम बदलकर करता था पूजा-पाठ के नाम पर धोखाधड़ी, 26.95 लाख रुपये बरामद
    Next Article
    कांग्रेस ने राहुल गांधी का 56वां जन्मदिन सादगी से मनाया:कासगंज में अपना घर आश्रम में केक काटा, जरूरतमंदों को फल बांटे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment