Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मंडलायुक्त ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण:वाराणसी के पं. दीनदयाल अस्पताल में हो रहा निर्माण, दिसंबर तक काम पूरा करने का टारगेट

    7 hours ago

    1

    0

    पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय अस्पताल परिसर में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज परियोजनाओं का शुक्रवार को मंडलायुक्त एस. राजलिंगम ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल परिसर में बन रहे 198 बेड के अस्पताल भवन तथा अन्य निर्माणाधीन परियोजनाओं की प्रगति एवं गुणवत्ता की समीक्षा की। मंडलायुक्त ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए किसी उच्च स्तरीय संस्थान द्वारा नियमित एवं आकस्मिक निरीक्षण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। निर्माण में प्रयुक्त सरिया, सीमेंट, बालू एवं गिट्टी सहित अन्य सामग्रियों की समय-समय पर जांच कराई जाए तथा सभी कार्य स्वीकृत DPR एवं मानकों के अनुरूप कराए जाएं। उन्होंने निर्माणाधीन भवनों को ब्लॉकवार तैयार करने के निर्देश देते हुए कहा कि इससे चरणबद्ध तरीके से भवनों का उपयोग प्रारंभ किया जा सकेगा। निरीक्षण के दौरान अस्पताल के पूर्वी दिशा में स्थित संकरे मार्ग को चौड़ा कराने के लिए संबंधित विभाग को प्रस्ताव भेजने तथा ट्रामा सेंटर की ओर जाने वाले मार्ग की मरम्मत एवं समतलीकरण कराने का भी निर्देश दिया गया। अगले सत्र से शैक्षणिक गतिविधियां शुरू करने की तैयारी मंडलायुक्त ने मानसिक चिकित्सालय परिसर में निर्माणाधीन गर्ल्स हॉस्टल का भी निरीक्षण किया। वहां भी गुणवत्ता मानकों के अनुरूप निर्माण कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा आगामी शैक्षणिक सत्र से मेडिकल कॉलेज में शैक्षणिक गतिविधियां प्रारंभ करने की है, इसलिए सभी निर्माण कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध ढंग से पूरा किया जाए। निरीक्षण के दौरान दमानी ग्रुप की चेयरमैन शर्मिला पई, मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आरबी कमल, CMO डॉ. कौशल कुमार सिंह, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रेम प्रकाश व अन्य मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कांग्रेस ने राहुल गांधी का 56वां जन्मदिन सादगी से मनाया:कासगंज में अपना घर आश्रम में केक काटा, जरूरतमंदों को फल बांटे
    Next Article
    नोएडा में किशोर को 2 महीने जेल में रखा:NHRC ने लिया संज्ञान, यूपी DGP और DG जेल से मांगी रिपोर्ट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment