Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सुल्तानपुर में युवक का शव बंद घर में मिला:दो दिन पहले मां-पत्नी को पीटकर था भगाया, छत के पास सीढ़ी लगने से गहराया शक

    9 hours ago

    1

    0

    सुल्तानपुर के जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के तिंदौली गांव में एक 40 वर्षीय युवक का शव उसके बंद घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में लटका हुआ मिला। सूचना मिलने पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बुधवार सुबह तिंदौली निवासी अशोक यादव (40) पुत्र ननंद लाल यादव का घर नहीं खुला। ग्रामीणों ने छत के रास्ते घर में प्रवेश किया। कमरे के अंदर खिड़की से झांकने पर अशोक का शव हुक से लटका हुआ मिला। ग्रामीणों ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से उतारा। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि घर का मुख्य दरवाजा बाहर से बंद था। छत पर लगा टीन शेड खुला था और वहां एक सीढ़ी भी खड़ी मिली। शव दो गमछों से बंधा था और छत के हुक से लटका हुआ था, उसके पैर जमीन पर मुड़े हुए थे। शव की जीभ बाहर नहीं निकली थी, जिससे किसी वारदात की आशंका जताई जा रही है। मृतक अशोक यादव घर में अकेला था। उसकी पत्नी और बच्चे मायके गए हुए थे। वह मंगलवार रात एक निमंत्रण से खाना खाकर घर लौटा था। जयसिंहपुर के सीओ आरके चतुर्वेदी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मृतक अशोक ने दो दिन पहले अपनी मां और पत्नी के साथ मारपीट की थी और उन्हें घर से भगा दिया था। वह अक्सर मारपीट करता था। सीओ के अनुसार, शुरुआती तौर पर यह मामला आत्महत्या का लग रहा है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चंडीगढ़ में थार ने दो मदरसा टीचर को उड़ाया:काम खत्म कर यूपी लौट रहे थे, मृतकों के परिजन बोले-आरोपी पुलिसकर्मी का बेटा, पुलिस बचा रही
    Next Article
    कांग्रेस ने शंकराचार्य प्रकरण में निष्पक्ष जांच की मांग की:सीतापुर में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया, सड़कों पर उतरकर नारेबाजी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment