Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कांग्रेस ने दतिया राजघराने के घनश्याम को बनाया प्रत्याशी:भास्कर से बोले- भाजपा से सीधी लड़ाई, तीसरी पार्टियां BJP की बी टीम; आशुतोष से होगा मुकाबला

    15 hours ago

    1

    0

    दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस ने पूर्व विधायक और दतिया राजघराने के मुखिया घनश्याम सिंह को उम्मीदवार घोषित किया है। इसकी घोषणा कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने की। घनश्याम सिंह और भाजपा के आशुतोष तिवारी के बीच सीधा मुकाबला होगा। प्रत्याशी घोषित होने के बाद घनश्याम सिंह ने दैनिक भास्कर से कहा- उन्होंने चुनाव की पूरी तैयारी कर ली है। कांग्रेस विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ेगी। मुकाबला सीधा कांग्रेस और भाजपा के बीच होगा। कांग्रेस जीतेगी। घनश्याम सिंह का नाम घोषित होते ही समर्थकों में खुशी का माहौल है। वे सड़कों पर पटाखे फोड़कर जश्न मना रहे हैं। दतिया किले पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भीड़ जमा हो गई है। वे कांग्रेस प्रत्याशी बनने पर बधाई देकर खुशियां मना रहे हैं। दतिया उपचुनाव में भाजपा ने पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा की जगह आशुतोष तिवारी को उम्मीदवार बनाया है। अब कांग्रेस के घनश्याम सिंह और भाजपा के आशुतोष तिवारी के बीच सीधा मुकाबला होगा। ये तस्वीरें देखिए… नाम की घोषणा से पहले दैनिक भास्कर ने कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम से बात की सवाल: आप प्रत्याशी घोषित हो चुके हैं, कार्यकर्ताओं में भी जोश है, क्या रणनीति रहेगी आपकी? जवाब: रणनीति यह रहेगी कि हम सब लोग पूरी जोरदार तरीके से चुनाव लड़ेंगे। जनता से वादा करेंगे। हमारी राजनीति विकास की राजनीति होनी चाहिए। जो पुरानी राजनीति थी, वो बहाल होनी चाहिए। सभी समाजों में सद्भावना होनी चाहिए। सवाल: आजाद समाज पार्टी ने भी अभी अपना शक्ति प्रदर्शन दिखाया है, उसे आप किस नजरिए से देखते हैं? जवाब: उसमें 80% लोग दूसरे जिलों के बाहर के थे। झांसी, निवाड़ी, टीकमगढ़, शिवपुरी, दतिया, जालौन, भिंड, मुरैना, ग्वालियर के लोग थे। इसलिए उनका शक्ति प्रदर्शन देखने में जो ज्यादा लग रहा था, वो स्थानीय राजनीतिक शक्ति नहीं है। सवाल: आपके हिसाब से मुकाबला सिर्फ कांग्रेस और बीजेपी में ही रहेगा? जवाब: हां, मुकाबला आमने-सामने का ही होगा, क्योंकि जनता अब जान चुकी है कि ये (तीसरी पार्टियां) तो केवल वोट काटने और भाजपा को जिताने के लिए होती हैं। भाजपा की 'बी टीम' की तरह खड़ी हुई हैं। जनता यह बात अच्छी तरह समझ चुकी है। सवाल: क्या स्थानीय उम्मीदवार को लेकर जनता में चर्चा है? जवाब: हां, बिल्कुल चर्चा है और होनी भी चाहिए। समाजों को एक-दूसरे से लड़ाने वाली जाति या धर्म आधारित राजनीति को हमें खत्म करना है। हमारी राजनीति विकास की राजनीति होगी। ……………………………………………. दतिया उपचुनाव से जुड़ी खबर पढ़ें… एमपी- नरोत्तम का टिकट कटने पर हिंसा मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर 30 जुलाई को चुनाव होना है। यहां से भाजपा ने आशुतोष तिवारी को उम्मीदवार बनाया है। शुक्रवार शाम यह खबर फैलते ही एमपी के पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा के समर्थक भड़क गए। उन्होंने हिंसक विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। कुछ देर में पथराव, चक्काजाम और पुलिस से झड़प शुरू हो गई। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    पंजाब कांग्रेस में वड़िंग-चन्नी की लड़ाई, पावरफुल दिल्ली हुई:भूपेश बघेल नए पावर सेंटर; टिकट के लिए अब नेताओं की दिल्ली दौड़ होगी
    Next Article
    हाई सिक्योरिटी जेल में कुख्यात गैंगस्टरों में दुश्मनी:लॉरेंस, गोदारा, ठेहट और आनंदपाल गैंग के 90 से ज्यादा बदमाश, हर घड़ी गैंगवार का खतरा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment