Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कांग्रेस प्रवक्ता फरहान बोले- ओवैसी भाजपा की ‘बी’ टीम:राहुल नहीं होते तो हर राज्य गुजरात बन जाता, मुस्लिम आज भी गांधी-नेहरू के साथ

    15 hours ago

    1

    0

    कांग्रेस प्रवक्ता फरहान ने AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी के यूपी विधानसभा चुनाव में उतरने पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि ओवैसी भाजपा की ‘बी’ टीम के तौर पर काम कर रहे हैं। फरहान ने कहा कि राहुल गांधी नहीं होते तो देश का हर राज्य गुजरात बन गया होता। आज मुसलमान देश में सीना तानकर चल रहा है, तो इसकी वजह राहुल गांधी हैं। फरहान ने कहा कि मुसलमान कल भी महात्मा गांधी और पंडित जवाहरलाल नेहरू के साथ था और आज भी उनके साथ है। मुसलमान न पहले जिन्ना के साथ था और न आज है। उन्होंने ओवैसी के रामपुर में दिए बयान पर सवाल उठाते हुए कहा कि मुस्लिम समाज को उम्मीद नहीं थी कि वह खुले तौर पर भाजपा के समर्थन में खड़े नजर आएंगे। ओवैसी के बयान पर बोले- क्या भाजपा का समर्थन चाहते हैं? फरहान ने कहा कि ओवैसी के रामपुर में दिए बयान से यह साफ होता है कि वह किस दिशा में जा रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या ओवैसी चाहते हैं कि मुसलमान भाजपा, नरेंद्र मोदी, अमित शाह या योगी आदित्यनाथ का समर्थन करें? कांग्रेस प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी जहां विपक्षी गठबंधन के साथ मिलकर जनता के मुद्दे उठा रहे हैं, वहीं ओवैसी के बयान भाजपा को फायदा पहुंचाने वाले हैं। राहुल गांधी देश को ‘काले अंग्रेजों’ से आजादी दिलाने की लड़ाई लड़ रहे कांग्रेस प्रवक्ता ने राहुल गांधी की तारीफ करते हुए कहा कि अगर वह नहीं होते तो देश का हर राज्य गुजरात बन गया होता। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने अंग्रेजों से देश को आजाद कराया था और अब राहुल गांधी देश को ‘काले अंग्रेजों’ से आजाद कराने की लड़ाई लड़ रहे हैं। फरहान ने दावा किया कि राहुल गांधी इंडिया गठबंधन के साथ वोट चोरी, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, पेपर लीक और महिलाओं के उत्पीड़न जैसे मुद्दों पर आवाज उठा रहे हैं। इसके उलट, उनके मुताबिक ओवैसी भाजपा के पक्ष में बयान दे रहे हैं। अब पढ़िए ओवैसी ने क्या कहा था? रामपुर में एक जनसभा के दौरान एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा था कि उनकी पार्टी अब किसी नेहरू, गांधी या यादव को अपना नेता नहीं बनाएगी। उन्होंने कहा कि मुस्लिम समाज के युवा बेटे-बेटियों को आगे लाकर नेतृत्व का मौका दिया जाना चाहिए। ओवैसी ने कहा था कि मुस्लिम युवाओं में भी दूसरे समुदायों के युवाओं जितनी काबिलियत है, लेकिन उन्हें राजनीतिक मंच नहीं मिलता। उन्होंने कहा, “अब्दुल अब दरी बिछाने के लिए पैदा नहीं हुआ है। अब्दुल अब दरी नहीं बिछाएगा, अब्दुल नेता बनेगा, विधायक बनेगा, सांसद बनेगा।” फरहान बोले- मुसलमान न कल जिन्ना के साथ था, न आज है फरहान ने कहा कि मुसलमानों का गांधी और नेहरू की विचारधारा से जुड़ाव पहले भी रहा है और आज भी है। उन्होंने दोहराया कि मुस्लिम समाज न कल जिन्ना के साथ था और न आज है। कांग्रेस प्रवक्ता ने ओवैसी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें भाजपा का समर्थन करने से कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन उन्हें अपने जमीर का सौदा नहीं करना चाहिए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी में दशहरा- कानपुर में 90 फीट का रावण जलेगा:लखनऊ में तलवार लहराते आएगा; काशी में देशघाती कॉकरोच का दहन
    Next Article
    मेरठ नीला ड्रम केस, मुस्कान-साहिल को राक्षसों के बीच लटकाया:गोरखपुर में भूतिया गुफा और राक्षस वध देखने आ रहे लोग, देखें VIDEO

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment