Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कोहली के टेस्ट संन्यास पर कपिल देव ने उठाए सवाल:कहा- 10 साल बाद फैसले पर पछताएंगे; फिटनेस के दम पर खेल सकते थे

    1 hour ago

    1

    0

    भारत के पूर्व कप्तान कपिल देव ने विराट कोहली के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के फैसले को उनके करियर की सबसे बड़ी गलती बताया है। कपिल ने मिड-डे को दिए इंटरव्यू में कहा, टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने का पछतावा कोहली को 10 साल बाद होगा। वे फिटनेस के दम पर अभी और खेल सकते थे। पिछले साल संन्यास लिया कोहली ने 12 मई 2025 को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया था। उनका टेस्ट करियर 14 साल चला। उन्होंने 123 मैच में 9,230 रन बनाए। औसत 46.85 का रहा। उन्होंने 30 शतक और 31 अर्धशतक लगाए। उनका आखिरी टेस्ट ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में 3 जनवरी 2025 था। यह बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का पांचवां टेस्ट था। भारत यह सीरीज 3-1 से हार गया था। 10 हजार रन पूरे करने से 770 रन दूर रह गए कोहली टेस्ट क्रिकेट में 10 हजार रन पूरे करने से 770 रन दूर थे। वे भारत के लिए टेस्ट में चौथे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उनसे आगे सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़ और सुनील गावस्कर हैं। आखिरी दो साल में फॉर्म में आई थी गिरावट कोहली के संन्यास से पहले टेस्ट क्रिकेट में उनका प्रदर्शन पहले जैसा नहीं रहा था। नवंबर 2024 में पर्थ टेस्ट में नाबाद शतक लगाने से पहले उन्होंने जुलाई 2023 के बाद टेस्ट में शतक नहीं लगाया था। उनके करियर का औसत 55.10 तक पहुंचा था, लेकिन उससे पहले के 24 महीनों में यह घटकर 32.56 रह गया था। उन्होंने इंग्लैंड दौरे से पहले टेस्ट क्रिकेट छोड़ने का फैसला किया था। उनके संन्यास से कुछ दिन पहले रोहित शर्मा ने भी टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। दोनों ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में खराब प्रदर्शन के बाद यह फैसला लिया था। फिटनेस में 25 साल के खिलाड़ी को चुनौती दे सकते थे- कपिल कपिल ने कोहली की फिटनेस को उनकी सबसे बड़ी ताकत बताया। उनके मुताबिक, कोहली शारीरिक क्षमता के मामले में 25 साल के खिलाड़ी को भी चुनौती दे सकते थे। भारत के सबसे सफल टेस्ट कप्तानों में शामिल रहे कोहली कोहली ने 68 टेस्ट मैचों में भारत की कप्तानी की। इनमें टीम ने 40 मुकाबले जीते। वे भारत के सबसे सफल टेस्ट कप्तान हैं। उनकी कप्तानी में भारत ने 2018-19 में पहली बार ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीती थी। कोहली ने संन्यास की घोषणा करते समय कहा था कि टेस्ट क्रिकेट ने उन्हें बहुत कुछ सिखाया और इस फॉर्मेट ने उन्हें एक खिलाड़ी के तौर पर गढ़ा। उन्होंने लिखा था कि टेस्ट क्रिकेट से दूर होना आसान नहीं था, लेकिन उन्हें लगा कि उन्होंने इस फॉर्मेट को अपना सब कुछ दे दिया है। ------------------------------------------------- यह खबर भी पढ़िए… 5 साल में भारत में 2 बड़े क्रिकेट टूर्नामेंट, 2029 चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी मिली भारत अगले पांच साल में दो बड़े ICC क्रिकेट टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा। 2029 में चैंपियंस ट्रॉफी खेली जाएगी। 2031 वनडे वर्ल्ड कप भारत और बांग्लादेश मिलकर होस्ट करेंगे। ICC ने रविवार को 2035 तक के पुरुषों के बड़े टूर्नामेंट का कैलेंडर जारी किया। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    एक्ट्रेस निम्मी की करोड़ों की प्रॉपर्टी पर विवाद:केयरटेकर पर 1.77 करोड़, जूलरी हड़पने का आरोप, कभी इनके लिए दिलीप कुमार को छोड़ने वाली थीं मधुबाला
    Next Article
    मुश्ताक अली ट्रॉफी-रजत पाटीदार के 135 रन, 13 छक्के लगाए:मध्यप्रदेश ने असम को 131 रन से हराया; सूर्यकुमार की लगातार दूसरी फिफ्टी

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment