Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुश्ताक अली ट्रॉफी-रजत पाटीदार के 135 रन, 13 छक्के लगाए:मध्यप्रदेश ने असम को 131 रन से हराया; सूर्यकुमार की लगातार दूसरी फिफ्टी

    7 hours ago

    1

    0

    सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में सोमवार को मध्यप्रदेश के कप्तान रजत पाटीदार ने असम के खिलाफ 48 गेंदों में नाबाद 135 रन की पारी खेली। उन्होंने 8 चौके और 13 छक्के लगाए। इसके साथ ही पाटीदार ने नंबर-5 या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए टी-20 क्रिकेट का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाया। न्यू चंडीगढ़ में मध्यप्रदेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 250 रन बनाए। जवाब में असम की टीम 119 रन पर ऑलआउट हो गई। मध्यप्रदेश ने यह मुकाबला 131 रन से जीता। दिन के दूसरे बड़े प्रदर्शन में सूर्यकुमार यादव ने गुजरात के खिलाफ 29 गेंदों में नाबाद 82 रन बनाए। उन्होंने 9 चौके और 7 छक्के लगाए। सूर्यकुमार की पारी की बदौलत मुंबई ने 199 रन का लक्ष्य 15.2 ओवर में हासिल कर लगातार दूसरी जीत दर्ज की। इससे पहले शनिवार को उन्होंने हैदराबाद के खिलाफ 21 गेंदों में 60 रन बनाए थे। 8वें ओवर में बल्लेबाजी करने उतरे, 41 गेंद में शतक पूरा किया सोमवार को मध्यप्रदेश की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम ने 8वें ओवर तक 57 रन पर 3 विकेट गंवा दिए थे। ऐसे समय कप्तान पाटीदार क्रीज पर आए। उन्होंने शिवांग कुमार के साथ मिलकर पारी को संभाला और फिर तेजी से रन बनाए। पाटीदार ने 41 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। उन्होंने आखिरी 19 गेंदों में 71 रन बनाए। उनकी पारी में 13 छक्के और 8 चौके शामिल रहे। शिवांग कुमार ने 38 गेंदों में 61 रन बनाए। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 153 रन की साझेदारी की। पाटीदार की यह पारी इसलिए भी अहम है क्योंकि वे पहले इंडिया-A की तरफ से ACC राइजिंग स्टार्स टूर्नामेंट में खेलने वाले थे। उन्होंने चयन समिति से फिलहाल 50 ओवर के क्रिकेट के लिए विचार नहीं करने को कहा था। वे लंबे समय से एड़ी की चोट से परेशान हैं। वरुण चक्रवर्ती के हाथ में लगी चोट तमिलनाडु के स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के दौरान गेंदबाजी करने वाले हाथ में चोट लगी है। वे जम्मू-कश्मीर के खिलाफ सोमवार का मैच नहीं खेल सके। वरुण इससे पहले IPL 2026 में पैर के अंगूठे में फ्रैक्चर से परेशान रहे थे। इसके बाद हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण वे अफगानिस्तान के खिलाफ टी-20 सीरीज और एशियन गेम्स से भी बाहर रहे थे। उनकी गैरमौजूदगी में तमिलनाडु को जम्मू-कश्मीर के खिलाफ 6 रन से हार का सामना करना पड़ा। जम्मू-कश्मीर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 201 रन बनाए। जवाब में तमिलनाडु 9 विकेट पर 195 रन ही बना सका। कामरान इकबाल ने 37 गेंदों में 70 रन बनाए। राजस्थान ने डिफेंडिंग चैंपियन झारखंड को 55 रन से हराया मुंबई के बीकेसी ग्राउंड पर राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 166 रन बनाए। जवाब में झारखंड की टीम 111 रन पर ऑलआउट हो गई। दीपक चाहर ने 18 रन देकर 2 विकेट लिए, जबकि मानव सुथार ने 28 रन देकर 3 विकेट झटके। सुथार को न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट दौरे के लिए भारतीय टीम में जगह नहीं मिली थी। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में उनके पास अपनी टी-20 गेंदबाजी क्षमता दिखाने का मौका है। उन्होंने उत्तर प्रदेश के खिलाफ पहले मैच में भी 30 रन देकर 2 विकेट लिए थे। राजस्थान ने लगातार दूसरी जीत दर्ज की। विदर्भ ने लगातार दूसरा मैच जीता विदर्भ ने कोलकाता में ओडिशा को 8 विकेट से हराया। ओडिशा ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 161 रन बनाए। जवाब में विदर्भ ने 17.4 ओवर में 2 विकेट खोकर 162 रन बना लिए। कप्तान अथर्व तायड़े ने 48 गेंदों में 74 रन बनाए। दानिश मलावर 42 गेंदों में नाबाद 67 रन बनाकर लौटे। दोनों ने पहले विकेट के लिए 13.2 ओवर में 125 रन जोड़े। ओडिशा की ओर से गौरव चौधरी ने 28 गेंदों में 53 रन बनाए। विदर्भ के नचिकेत भूटे ने 22 रन देकर 4 विकेट लिए। विदर्भ ने इससे पहले रणजी ट्रॉफी के पहले हाफ में लगातार चार मैच जीते थे। टीम ने अब टी-20 टूर्नामेंट में भी लगातार दो जीत के साथ शुरुआत की है। बिहार ने रेलवे को हराया बिहार ने इंदौर में रेलवे के खिलाफ मुकाबले में गेंदबाजी से अच्छा प्रदर्शन किया। रेलवे की टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 137 रन ही बना सकी। बिहार की ओर से मोहम्मद इजहार ने 20 रन देकर 2 विकेट लिए। इजहार बिहार से निकले तेज गेंदबाज हैं और मुंबई इंडियंस के कोचिंग स्टाफ का ध्यान खींच चुके हैं। वैभव सूर्यवंशी इस मैच में नहीं खेले, क्योंकि वे ACC राइजिंग स्टार्स टूर्नामेंट के लिए भारत-A टीम के साथ दोहा रवाना हो गए हैं। उनकी गैरमौजूदगी में सूरज कश्यप ने बिहार की कप्तानी की। अन्य मैच के रिजल्ट… हिमाचल प्रदेश ने आंध्र प्रदेश को 8 रन से हराया: हिमाचल ने 158/9 बनाए। आंध्र की टीम 150/8 तक पहुंच सकी। आयुष जम्वाल ने 27 गेंदों में 36 रन बनाए। नेहल वडेरा ने 20 गेंदों में 35 रन बनाए। आंध्र के सीवी स्टीफन ने 3 विकेट लिए। बड़ौदा ने मिजोरम को हराया: शालिवक शर्मा ने 101 रन की नाबाद पारी खेली। उन्होंने टीम के 134 रन के लक्ष्य में 75% रन बनाए। उनकी पारी में 5 चौके और 11 छक्के शामिल थे। -------------------------------------------------------------------- टी-20 क्रिकेट से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए... WPL 2027- मुंबई के सभी 11 मैच वानखेड़े में होंगे भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2027 के मुंबई लेग का वेन्यू बदल दिया है। मुंबई में होने वाले सभी 11 मुकाबले अब ब्रेबोर्न स्टेडियम की जगह वानखेड़े स्टेडियम में खेले जाएंगे। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    कोहली के टेस्ट संन्यास पर कपिल देव ने उठाए सवाल:कहा- 10 साल बाद फैसले पर पछताएंगे; फिटनेस के दम पर खेल सकते थे
    Next Article
    बेल्जियम के लुकाकू ने इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास लिया:16 साल का करियर रहा; 135 मैच में सबसे ज्यादा 94 गोल किए

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment