Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    काकादेव पेट्रोल पंप पर सीएनजी पाइपलाइन लीक:तेज रिसाव से हड़कंप, पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर

    3 hours ago

    1

    0

    कानपुर के काकादेव मंगलवार दोपहर कानपुर के काकादेव थाना क्षेत्र स्थित भदौरिया पेट्रोल पंप पर सीएनजी पाइपलाइन में रिसाव हो गया। पांडु नगर चौकी के सामने बने इस पंप पर तेज धमाके के साथ गैस लीक होने लगी, जिससे आसपास हड़कंप मच गया। आधे घंटे तक होता रहा गैस रिसाव काकादेव थाना क्षेत्र के पाण्डु नगर में बने सीएनजी पंप पर तेज़ धमाके के साथ मशीन में ब्लास्ट हुआ और गैस रिसाव शुरू हो गया। गैस रिसाव आधे घंटे से अधिक समय तक तीव्र गति से होता रहा। तेज आवाज सुनकर लोगों में दहशत फैल गई और वे इधर-उधर भागने लगे। चौकी प्रभारी सहित पुलिसकर्मी तत्काल मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला। पुलिस ने तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने पास में जल रही होली को पानी डालकर बुझाया। इस दौरान विशेषज्ञ लीकेज को ठीक करने में जुटे रहे। स्थानीय लोगों ने बताया कि यह पेट्रोल पंप पर कुछ महीने पहले ही सीएनजी सेवा शुरू हुई है। लीकेज से निकलने वाली गैस की आवाज लगभग सौ मीटर दूर तक घरों में सुनी जा सकती थी। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिसे पुलिस ने नियंत्रित किया। काफी मशक्कत के बाद लीकेज को ठीक किया जा सका। यह पेट्रोल पंप घनी आबादी वाले क्षेत्र में स्थित है। इसके आसपास कुम्हारों की भट्ठियां जलती रहती हैं, और कई कोचिंग सेंटर व दुकानें भी हैं, जहां सैकड़ों छात्र पढ़ने आते हैं। गनीमत रही कि होली की छुट्टी होने के कारण छात्र और दुकानदार वहां मौजूद नहीं थे, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। काकादेव थाना प्रभारी ने बताया कि कुछ तकनीकी समस्याओं के चलते मशीन में तेज़ धमाका हुआ था जिससे पाइप लाइन में लीकेज हुआ था। कुछ देर में लीकेज बंद हो गया है स्थिति सामान्य है। अब किसी प्रकार कि कोई समस्या नहीं है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सोनभद्र में होली से पहले निकली हुड़दंग बारात, VIDEO:दूल्हा-दुल्हन बने आकर्षण का केंद्र, दहेज में मिला अनुपयोगी उपहार
    Next Article
    SA vs NZ: टी20 फॉर्मेट में कैसा है साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड का हेड टू हेड रिकॉर्ड, वर्ल्ड कप नॉकआउट में किस टीम का है दबदबा?

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment