Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सोनभद्र में होली से पहले निकली हुड़दंग बारात, VIDEO:दूल्हा-दुल्हन बने आकर्षण का केंद्र, दहेज में मिला अनुपयोगी उपहार

    4 hours ago

    1

    0

    सोनभद्र के दुद्धी नगर में होली से एक दिन पहले पारंपरिक होली हुड़दंग बारात निकाली गई। इस बारात में सैकड़ों युवाओं ने डीजे की धुन पर नृत्य किया, जिसमें दूल्हा-दुल्हन के वेश में सजे एक जोड़े ने विशेष आकर्षण का केंद्र बनाया। देखिए 3 तस्वीरें… हुड़दंग बारात की विशेषतां… यह पारंपरिक बारात पुरानी आईटीआई विद्यालय के पास से शुरू हुई और नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए काली मंदिर तिराहे तक पहुंची। इसका समापन संकट मोचन मंदिर के समीप हुआ। पूरे रास्ते युवा एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाते हुए फिल्मी, भोजपुरी और फगुआ गीतों पर झूमते रहे। दूल्हा-दुल्हन के वेश में सजे जोड़े बारात में दूल्हा-दुल्हन के वेश में सजे एक जोड़े ने लोगों का ध्यान खींचा। हास्य-व्यंग्य के अंदाज में प्रस्तुत यह जोड़ा जुलूस में चर्चा का विषय बना रहा। इसके साथ ही एक वाहन पर दहेज के रूप में अनुपयोगी और प्रतीकात्मक उपहार लादे गए थे, जो सामाजिक कुरीतियों पर कटाक्ष करते दिखे। कलाकारों ने शिव तांडव की आकर्षक प्रस्तुति दी संकट मोचन मंदिर के पास भगवान शंकर का रूप धरे कलाकारों ने शिव तांडव की आकर्षक प्रस्तुति दी। उनके कला प्रदर्शन ने उपस्थित लोगों को प्रभावित किया, और दर्शकों ने तालियों से उनका स्वागत किया। सुरक्षा में पीएसी के जवान तैनात सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और पीएसी के जवान चप्पे-चप्पे पर तैनात रहे। आयोजन समिति के अध्यक्ष बाबू भाई, बल्लू अग्रहरि और रंजीत अग्रहरि ने बताया कि यह बारात वर्षों पुरानी परंपरा का हिस्सा है, जिसे होली के एक दिन पूर्व सांकेतिक रूप से निकाला जाता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    होली पर 5 साल बाद मां-बेटे का हुआ मिलन:दिल्ली से लापता किशोर को चाइल्ड हेल्पलाइन ने मिलाया
    Next Article
    काकादेव पेट्रोल पंप पर सीएनजी पाइपलाइन लीक:तेज रिसाव से हड़कंप, पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment