Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कल की बड़ी खबरें, क्योंकि आज अखबार नहीं है:उन्नाव में पिकअप डिवाइडर से टकराई, 10 फीट उछलकर गिरे लोग; पड़ोसी ने युवक के गर्दन पर ब्लेड मारी

    2 hours ago

    1

    0

    उन्नाव में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर हुए सड़क हादसे का रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो सामने आया है। तेज रफ्तार पिकअप अचानक बेकाबू होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। टक्कर लगते ही तेज झटका लगा और पिकअप चकनाचूर हो गई। इससे पिकअप में पीछे खड़े 3 लोग हवा में 6 फीट उछले और 15 फीट आगे जा गिरे। ड्राइवर का स्टेयरिंग से टकराकर सिर फट गया। उसकी पिकअप के अंदर ही मौत हो गई। जबकि ड्राइवर के पीछे बैठी 3 साल की बच्ची की भी जान चली गई। हादसे में 4 लोग घायल हुए हैं। पढ़ें पूरी खबर… उन्नाव में पड़ोसी ने युवक पर ब्लेड से हमला किया, मामूली विवाद में गर्दन पर किया वार उन्नाव के तालिब सराय मोहल्ले में एक मामूली विवाद में एक युवक पर उसके पड़ोसी ने ब्लेड से हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल युवक को जिला अस्पताल उन्नाव में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। तालिब सराय निवासी वलीम (22) वेल्डिंग का काम करता है। वह एक सरकारी वेल्डिंग बॉक्स को ठीक करने गया था, जहां कुछ लोगों से उसकी कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर हाथापाई की स्थिति बन गई, लेकिन आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया था। पढ़ें पूरी खबर… उन्नाव में दो बाइकों की भिड़ंत, एक युवक की मौत, हादसे में दो घायल उन्नाव के अजगैन कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार को दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस हादसे में एक युवक की मृत्यु हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। नरेंद्र सिंह (46) बाइक से अजगैन क्षेत्र के भौली गांव से वापस लौट रहे थे। मुंशीगंज-अजगैन मार्ग पर नरायणपुर गांव के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी टक्कर हो गई। पढ़ें पूरी खबर… उन्नाव में महिला का शव फंदे से लटका मिला शव:अप्रैल में होनी थी बेटी की शादी, पति सऊदी में करते हैं नौकरी उन्नाव के हुसैन नगर मोहल्ले में मंगलवार को एक महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी। महिला अपनी बेटी के साथ परिजनों से अलग घर में रहती थी। सुमन के पति प्रकाश लोधी पिछले दो साल से सऊदी अरब में नौकरी कर रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    धौरहरा में सड़क हादसे में युवक की मौत:इलाज के दौरान तोड़ा दम, ससुराल से लौटते समय अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर
    Next Article
    छेड़छाड़ करने वाले युवकों को महिला ने पीटा, VIDEO:बाइक सवारों ने हाथ पकड़ा, SHO ने छेड़छाड़ की घटना से किया इंकार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment