Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कल से स्वगणना शुरू, नागरिक घर बैठे भर सकेंगे जानकारी:पोर्टल रात 12 बजे से होगा ऑन, पंजीकरण करना होगा

    1 hour ago

    1

    0

    बुलंदशहर में भारत सरकार की प्रस्तावित जनगणना 2027 को डिजिटल और सरल बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। इसी क्रम में प्रदेश में स्वगणना (Self Enumeration) की सुविधा 7 मई 2026 से शुरू हो रही है। इसके तहत नागरिक अब घर बैठे मोबाइल या कंप्यूटर के जरिए जनगणना से जुड़ी जानकारी स्वयं भर सकेंगे। प्रशासन के अनुसार, यह पहली बार है जब जनगणना प्रक्रिया में स्वगणना की व्यवस्था लागू की गई है। इससे पूरी प्रक्रिया के अधिक पारदर्शी, तेज और सुविधाजनक होने की उम्मीद है। नागरिकों को आधिकारिक पोर्टल पर जाकर पंजीकरण करना होगा। पंजीकरण के लिए परिवार के मुखिया का नाम और मोबाइल नंबर भरना अनिवार्य होगा, जबकि ईमेल आईडी वैकल्पिक रहेगी। एक मोबाइल नंबर से केवल एक ही परिवार का पंजीकरण किया जा सकेगा, जिसका सत्यापन ओटीपी के माध्यम से किया जाएगा। स्वगणना के दौरान नागरिक अपनी पसंद की भाषा का चयन कर सकेंगे, लेकिन एक बार चयन के बाद इसे बदला नहीं जा सकेगा। आवेदक को अपने घर का पूरा पता भरने के साथ मानचित्र पर सटीक लोकेशन भी चिन्हित करनी होगी। फॉर्म जमा करने के बाद 11 अंकों की स्वगणना पहचान संख्या (SEID) जारी की जाएगी। यह संख्या एसएमएस या ईमेल के माध्यम से प्राप्त होगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की गोपनीय जानकारी साझा नहीं करनी होगी और नागरिकों की निजता का पूरा ध्यान रखा जाएगा। स्वगणना के बाद 22 मई से 20 जून 2026 तक गणनाकर्ता घर-घर जाकर भरी गई जानकारी का सत्यापन करेंगे। इस दौरान वे परिवार के सदस्यों से कुल 33 बिंदुओं पर जानकारी लेंगे। जिन परिवारों ने पहले ही ऑनलाइन जानकारी भर दी होगी, उन्हें सत्यापन के समय केवल अपनी SEID दिखानी होगी। नोडल अधिकारी एवं एडीएम वित्त अभिषेक कुमार ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य जनगणना को आधुनिक, सटीक और समयबद्ध बनाना है। उन्होंने कहा कि डिजिटल प्रणाली से डेटा संग्रहण और विश्लेषण में पारदर्शिता बढ़ेगी, जिससे अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित होगी। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे इस सुविधा का लाभ उठाकर समय पर अपनी जानकारी स्वयं दर्ज करें, ताकि जनगणना कार्य सुचारु रूप से संपन्न हो सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कौशांबी में कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर:भाई की मौत, बहन गंभीर; गाड़ी छोड़कर ड्राइवर फरार, जांच जारी
    Next Article
    अवध विश्वविद्यालय के नए विषय समूह पर आपत्ति:नई शिक्षा नीति का उल्लंघन, छात्रों के विषय चयन की स्वतंत्रता बाधित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment