Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Kalamassery Gang Rape Case: केरल सरकार देगी पीड़िता को कानूनी और चिकित्सीय मदद, मंत्री ने दिया भरोसा

    8 hours ago

    1

    0

    तिरुवनंतपुरम, छह अक्टूबर केरलम के सामाजिक न्याय मंत्री वी. ई. अब्दुल गफूर ने कलमस्सेरी सामूहिक दुष्कर्म की पीड़िता को मंगलवार को हरसंभव सरकारी मदद का भरोसा दिया। घटना के चौंकाने वाले विवरण सामने आने के बीच मंत्री ने यह आश्वासन दिया। महिला को नौकरी का झांसा देकर कोच्चि के कलमस्सेरी बुलाने के बाद कथित तौर पर नशीला पदार्थ खिलाकर उससे सामूहिक दुष्कर्म किया गया।मंत्री के कार्यालय की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, गफूर ने फोन पर महिला के पति से बात की और उसकी मौजूदा स्थिति के बारे में जानकारी ली। मंत्री ने पीड़िता को इलाज और कानूनी सहायता समेत सभी जरूरी सरकारी मदद मुहैया कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में सरकार पीड़िता और उसके परिवार के साथ खड़ी रहेगी।पुलिस ने सोमवार को बताया था कि यह अपराध दो अक्टूबर को हुआ और इस हमले में चार लोग कथित तौर पर शामिल थे। आरोपियों ने कथित तौर पर महिला के वीडियो भी बनाए। पुलिस ने श्रीराज और जित मार्टिन नाम के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।पीड़िता ने अपने पति को घटना के बारे में बताया और बाद में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। उसका यहां एक अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में इलाज चल रहा है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है और घटना के पूरे क्रम का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।इस बीच, पति ने मंगलवार को महिला के साथ हुई भयावह घटना के बारे में चौंकाने वाले खुलासे किए। कोच्चि में संवाददाताओं से बातचीत में उसने बताया कि नौकरी के लिए गई पीड़िता जब घर लौटी तो वह गंभीर रूप से घायल थी और उसके शरीर पर सूजन थी। उसने बताया कि घटना वाले दिन सुबह महिला नौकरी के लिए साक्षात्कार देने गई थी और बाद में उसे रात 11 बजे काम के लिए आने का संदेश मिला।उसने शुरू में महिला को जाने से मना किया, लेकिन बाद में कहा कि वह अपने मुताबिक फैसला ले। पीड़िता के पति ने बताया कि वह अपने काम के सिलसिले में घर से बाहर था। महिला के पति ने कहा कि अगली सुबह जब वह महिला से संपर्क नहीं कर सका तो उसने पड़ोसियों और मकान मालिक को सूचित किया।मकान मालिक ने दूसरी चाबी से घर खोला, लेकिन महिला वहां नहीं थी। बाद में शाम करीब साढ़े छह से सात बजे के बीच उसे महिला का फोन आया। उसने बताया कि वह एडापल्ली में है और घर लौट रही है।उसने बताया कि रात करीब 11 बजे जब वह घर पहुंचा तो महिला अंधेरे में लेटी हुई थी और उठ नहीं पा रही थी। उसके चेहरे पर काफी सूजन और जलने के निशान थे। उसके बार-बार पूछने पर महिला ने कथित तौर पर उसके साथ हुई घटना के बारे में बताया और स्पा के कर्मचारियों द्वारा भेजे गए संदेश और तस्वीरें उसे दिखाईं।पीड़िता के पति ने आरोप लगाया कि एक महिला समेत चार लोगों ने उसके साथ मारपीट की और बाद में उससे दुष्कर्म किया। उसने आगे बताया कि जब महिला ने बीयर की बोतल तोड़कर आरोपियों को धमकी दी कि अगर हमला जारी रहा तो वह आत्महत्या कर लेगी, तब जाकर उन्होंने उसे छोड़ा। उसने यह भी आरोप लगाया कि आरोपियों के पास उसका फोन भी था।उसने बताया कि उसकी पत्नी फिलहाल किसी को पहचानने या घटना के बारे में सार्वजनिक रूप से बोलने की स्थिति में नहीं है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमनौर में जीविका दीदियों की अनूठी पहल: 'एक मुट्ठी अनाज' से बाढ़ पीड़ितों को मिल रही राहत
    Next Article
    Pakistan के लिए जासूसी करने के आरोप में Andhra Pradesh Police ने नौसेना कर्मी समेत दो को पकड़ा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment