Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Pakistan के लिए जासूसी करने के आरोप में Andhra Pradesh Police ने नौसेना कर्मी समेत दो को पकड़ा

    8 hours ago

    1

    0

    अमरावती, छह अक्टूबर आंध्र प्रदेश पुलिस ने पाकिस्तान के लिए कथित तौर पर जासूसी करने के आरोप में एक नौसेना कर्मी समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि कुल 18 संदिग्धों में से 13 नौसेना कर्मी हैं, जो कथित तौर पर राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरनाक जासूसी के मामले में शामिल थे।आंध्र प्रदेश पुलिस विभाग द्वारा मंगलवार को जारी आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, पुलिस ने विशाखापत्तनम नौसैन्य अड्डे के कर्मचारी प्रदीप मुखर्जी और विशाखापत्तनम में नौसेना अधिकारियों के लिए अनुबंध पर चालक के तौर पर काम करने वाले अन्नम साई वरप्रसाद को गिरफ्तार किया है। विज्ञप्ति में कहा गया, ‘‘आंध्र प्रदेश काउंटर इंटेलिजेंस सेल को विश्वसनीय सूचना मिली थी कि भारत में कुछ लोग कथित तौर पर पाकिस्तान के खुफिया एजेंट के सीधे संपर्क में हैं और भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खिलाफ जासूसी की साजिश में शामिल होने का संदेह है।’’ इसमें कहा गया, ‘‘इस मामले में प्रथम दृष्टया भूमिका सामने आने के बाद दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है और बाकी संदिग्धों के संबंध में आगे की जांच जारी है।’’ मुखर्जी को हाल में तमिलनाडु के कोयंबटूर से गिरफ्तार किया गया था। उसे विजयवाड़ा की एक अदालत में पेश किया गया, जहां से 14 अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।वह फिलहाल विजयवाड़ा की जिला जेल में बंद है। वरप्रसाद को भी 14 अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और वह भी इसी जेल में बंद है। काउंटर इंटेलिजेंस सेल ने 10 राज्यों के पुलिस बलों के साथ समन्वय कर उन संदिग्धों का पता लगाया, जो कथित तौर पर पाकिस्तान के खुफिया एजेंट के सीधे संपर्क में थे।पुलिस के अनुसार, वरप्रसाद और मुखर्जी ने पाकिस्तानी खुफिया एजेंट को संवेदनशील जानकारी साझा की थी। सीआई सेल ने ‘‘ऑपरेशन फायरवॉल-2026’’ के तहत 10 राज्यों के साथ समन्वय कर रक्षा प्रतिष्ठानों और रणनीतिक स्थानों से जुड़ी संवेदनशील एवं गोपनीय जानकारी साझा करने के आरोपों की जांच की। विज्ञप्ति में कहा गया कि संदिग्धों ने एन्क्रिप्टेड संचार माध्यमों के जरिए विशाखापत्तनम और देश के अन्य हिस्सों से जुड़ी जानकारी साझा की थी।पुलिस की खुफिया इकाई ने इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए हैं और बाकी संदिग्धों के संबंध में जांच जारी है। भारत के पूर्वी तट पर स्थित यह बंदरगाह शहर देश के लिए रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण है। यह आंध्र प्रदेश का सबसे बड़ा शहर भी है और यहां नौसेना की पूर्वी कमान (ईएनसी), नौसेना डॉकयार्ड, हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड (एचएसएल) तथा विशाखापत्तनम बंदरगाह हैं।दो सितंबर को विजयवाड़ा के काउंटर इंटेलिजेंस थाने में मामला दर्ज किया गया था। यह मामला भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धाराओं 61(2), 147 और 148 तथा धारा 3(5), गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम, 1967 की धाराओं 17 और 18 तथा शासकीय गोपनीयता अधिनियम, 1923 की धारा तीन के तहत दर्ज किया गया। काउंटर इंटेलिजेंस सेल की 12 टीम को 10 राज्यों—आंध्र प्रदेश, केरलम, महाराष्ट्र, कर्नाटक, गुजरात, गोवा, दिल्ली, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़ और बिहार—तथा केंद्रशासित प्रदेशों में तैनात किया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Kalamassery Gang Rape Case: केरल सरकार देगी पीड़िता को कानूनी और चिकित्सीय मदद, मंत्री ने दिया भरोसा
    Next Article
    उत्तर प्रदेश Rajya Sabha चुनाव: BJP के 8 और सपा के 2 प्रत्याशियों की निर्विरोध जीत तय

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment