Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कॉलेज में छात्रों से अवैध फीस वसूली का आरोप:निजी दुकान पर सपा युवा ने किया प्रदर्शन, जांच की मांग

    2 hours ago

    1

    0

    मुजफ्फरनगर के जैन कन्या पाठशाला डिग्री कॉलेज परिसर में एक निजी कंप्यूटर दुकान पर छात्रों से अवैध रूप से अधिक फीस वसूलने का गंभीर आरोप लगा है। सोमवार को समाजवादी पार्टी युवा जिलाध्यक्ष आयुष चौधरी के नेतृत्व में कॉलेज में प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने इस मामले में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। आरोप है कि दुकान संचालक ने "सूचना समूह" नामक एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया था। 7 मार्च 2026 को छात्रों को इस ग्रुप के माध्यम से सूचित किया गया कि परीक्षा फॉर्म आ गए हैं और 14 मार्च अंतिम तिथि है। ग्रुप में परीक्षा फीस की सूची भी जारी की गई और छात्रों को दस्तावेज व फीस जमा कराने के लिए बुलाया गया। शिकायत के अनुसार, बी.ए. छठे सेमेस्टर की वास्तविक परीक्षा फीस 1930 रुपये है, जबकि दुकान ने छात्रों से 2700 रुपये वसूले। शिकायतकर्ताओं ने बताया कि विश्वविद्यालय की ओर से परीक्षा फॉर्म 14 मार्च को जारी किए गए थे, जबकि दुकान संचालक ने इससे पहले ही छात्रों से अधिक फीस और आवश्यक दस्तावेज जमा करा लिए थे। इस गतिविधि से छात्र भ्रमित हुए और उनसे अवैध रूप से अतिरिक्त पैसे लिए गए। प्रदर्शनकारियों ने मांग की है कि मामले की गहन जांच की जाए और यदि आरोप सही पाए जाते हैं, तो संबंधित दुकान को कॉलेज परिसर से तुरंत हटाया जाए। आयुष चौधरी ने इस दौरान कहा कि छात्रों के हितों की रक्षा करना कॉलेज प्रशासन का प्राथमिक दायित्व है। उन्होंने चिंता व्यक्त की कि इस तरह की धोखाधड़ी से छात्रों का भविष्य प्रभावित हो सकता है। प्रदर्शनकारियों ने कॉलेज प्रबंधन से इस मामले में त्वरित और निर्णायक कार्रवाई करने की अपील की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    झारखंड में वन दरोगा में नौकरी के नाम पर ठगी:12.61 लाख की ठगी करने के मामले में 6 जालसाजों पर FIR
    Next Article
    कासगंज में गैस टैंकर पलटा, हाईवे पर आवागमन रोका:रिसाव की आशंका, गैस सेफ्टी विभाग अधिकारियों को बुलाया गया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment