Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कासगंज में गैस टैंकर पलटा, हाईवे पर आवागमन रोका:रिसाव की आशंका, गैस सेफ्टी विभाग अधिकारियों को बुलाया गया

    2 hours ago

    1

    0

    कासगंज-मथुरा बरेली हाईवे पर सोमवार को गैस से भरा एक कैप्सूल टैंकर बेकबू होकर पलट गया। गैस रिसाव की आशंका के चलते प्रशासन ने एहतियातन हाईवे पर आवागमन रोक दिया है। मौके पर दमकल की गाड़ियां तैनात की गई हैं और गैस एजेंसी के अधिकारियों को भी सूचित किया गया है। यह टैंकर गुजरात से बरेली की ओर जा रहा था और इसमें लगभग 18 टन गैस भरी हुई थी। टैंकर चालक रवि ने बताया कि नगला डूक रिया के समीप सड़क खराब होने और एक तरफ मिट्टी होने के कारण टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन सक्रिय हो गया। एसडीएम संजीव सिंह, पुलिस बल और दमकल की दो गाड़ियां तत्काल मौके पर पहुंचीं। संभावित खतरे को देखते हुए हाईवे पर दोनों ओर से यातायात रोक दिया गया और आसपास के क्षेत्र को सुरक्षित किया गया। प्रशासन ने गैस सेफ्टी विभाग के अधिकारियों को भी बुलाया है ताकि टैंकर की स्थिति का आकलन कर गैस को सुरक्षित तरीके से नियंत्रित किया जा सके। चालक रवि ने बताया कि टैंकर से हल्का रिसाव हो रहा है। पुलिस और प्रशासनिक टीम स्थिति पर लगातार नजर रख रही है।इस हादसे में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। प्रशासन एहतियातन पूरी सतर्कता बरत रहा है और स्थानीय लोगों को टैंकर से दूर रहने की सलाह दी गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कॉलेज में छात्रों से अवैध फीस वसूली का आरोप:निजी दुकान पर सपा युवा ने किया प्रदर्शन, जांच की मांग
    Next Article
    अलीगढ़ में फुटपाथ पर करोड़पति परिवार:बेटे के इलाज में आर्थिक रूप से टूटे, भाइयों ने 1800 वर्ग गज की कोठी पर लगाया ताला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment