Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कोलकाता में पुलिस पर पथराव, 3 जवान घायल:40 गिरफ्तार, अतिक्रमण हटाने के विरोध में प्रदर्शन; CM शुभेंदु बोले- पुलिसवालों पर हमले बर्दाश्त नहीं करेंगे

    20 hours ago

    1

    0

    कोलकाता में रविवार को पार्क सर्कस इलाके में अतिक्रमण हटाने के खिलाफ लोगों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस पर पथराव भी हुआ, जिसमें 3 पुलिसकर्मी घायल हो गए। सुरक्षाबलों की गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की गई। बंगाल के CM शुभेंदु अधिकारी ने सोमवार को कहा कि मामले में अब तक 40 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिसवालों पर हमले बर्दाश्त नहीं करेंगे। कानून तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी दरअसल पार्क सर्कस सेवन प्वाइंट क्रॉसिंग के पास बड़ी संख्या में लोग एंटी-एन्क्रोचमेंट ड्राइव के विरोध में जुटे थे। उन्होंने सड़क जाम करने की कोशिश की। पुलिस जब भीड़ को हटाने पहुंची, तो पथराव शुरू हो गया। कोलकाता के तिलजला इलाके में पिछले हफ्ते एक फैक्ट्री में आग लगने से 2 लोगों की मौत हुई थी। इसके बाद प्रशासन ने इलाके में अवैध निर्माण और अतिक्रमण हटाने के लिए बुलडोजर चलाया। पार्क सर्कस में जुटे लोग इसी का विरोध कर रहे थे। घटना से जुड़ी 4 तस्वीरें… ममता बोलीं- बंगाल बुलडोजर राजनीति में यकीन नहीं करता पूर्व सीएम और TMC प्रमुख बनर्जी ने X पर लिखा- बंगाल बुलडोजर राजनीति में यकीन नहीं करता। टैगोर और नेताजी की धरती पर आम नागरिकों के खिलाफ डर, बल और तोड़फोड़ के जरिए शासन नहीं चलाया जा सकता। उन्होंने कहा कि घरों से लेकर फेरीवालों के ठेलों तक, गरीब राजनीतिक अहंकार की कीमत चुका रहे हैं। आज जो हो रहा है, वह उन लोगों की जिंदगी पर हमला है। सरकार इंसानों से ज्यादा दिखावे की परवाह कर रही है। CPI ने कहा- BJP को सत्ता का दुरुपयोग नहीं करना चाहिए CPI महासचिव डी राजा ने कहा कि बंगाल में बहुत कुछ हो रहा है। हमने चुनाव बाद हिंसा देखी। अब बुलडोजर का इस्तेमाल देखा। चुनाव खत्म हो चुके हैं। लोगों ने जो जनादेश दिया है, उसी के मुताबिक सरकार को काम करना होगा। उन्होंने कहा कि BJP को अपनी सत्ता का दुरुपयोग नहीं करना चाहिए। जो भी किया जाए, वह संविधान के अनुरूप हो और संवैधानिक मर्यादा बनी रहे। BJP विधायक बोले- बुलडोजर नीतियों पर भी चलता है हावड़ा में बुलडोजर कार्रवाई पर BJP विधायक भास्कर भट्टाचार्य ने कहा कि बुलडोजर सिर्फ घरों पर नहीं, नीतियों पर भी चलता है। यह TMC की गलत प्रथाओं के खिलाफ इस्तेमाल हो रहा है और कानून के तहत ही होगा। 2 दिन पहले आसनसोल में पुलिस चौकी पर पथराव हुआ था बंगाल के आसनसोल में लाउडस्पीकर की आवाज कम करने के निर्देश के बाद 15 मई की रात भीड़ ने पुलिस चौकी में तोड़फोड़ और पथराव किया था। पुलिस ने जवाब में लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े। पुलिस प्रशासन ने राज्य सरकार के निर्देश पर आसनसोल के कई हिस्सों में लाउडस्पीकर की आवाज कम रखने को कहा था। इसी सिलसिले में दिन में रेलपार इलाके में पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच बातचीत हुई थी। पूरी खबर पढ़ें… ---------------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की हत्या, नॉर्थ 24 परगना में 4 गोलियां मारी; TMC कार्यकर्ताओं पर मर्डर का आरोप पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की बुधवार रात 10.30 बजे गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के वक्त रथ स्कॉर्पियो गाड़ी से अपने घर जा रहे थे। गाड़ी ड्राइवर चला रहा था। एक और व्यक्ति गाड़ी में मौजूद था। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    कर्नाटक में दो हाथियों की लड़ाई में महिला की मौत-VIDEO:हाथियों को नहाते देख रही थी, उनके नीचे दबी; बच्चे सहित दो लोग बाल-बाल बचे
    Next Article
    भास्कर अपडेट्स:ओडिशा के क्योंझर में बंदूक की नोंक पर दो सरकारी कर्मचारियों से ₹8 लाख की लूट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment