Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कर्नाटक में दो हाथियों की लड़ाई में महिला की मौत-VIDEO:हाथियों को नहाते देख रही थी, उनके नीचे दबी; बच्चे सहित दो लोग बाल-बाल बचे

    6 hours ago

    1

    0

    कर्नाटक के कोडागु (कूर्ग) जिले के डुबारे एलीफेंट कैंप में सोमवार को दो हाथियों की लड़ाई के दौरान एक महिला पर्यटक की मौत हो गई। एक हाथी धक्का लगने से बैलेंस खो बैठा और महिला के ऊपर गिर गया। इससे महिला की दबकर मौत हो गई। वहीं एक पुरुष और उसकी गोद में एक बच्चा बाल-बाल बच गए। अधिकारियों के मुताबिक, तमिलनाडु निवासी तुलसी (33) अन्य पर्यटकों के साथ नदी किनारे खड़ी होकर हाथियों को नहलाते हुए देख रही थीं। नदी में 6 से 7 हाथी थे। उनके साथ महावत भी थे। तभी कंजन और मार्तंडा नाम के दो हाथी हिंसक होकर बेकाबू हो गए। दोनों एकदूसरे पर हमला करने लगे। इस दौरान चीख-पुकार मच गई। लोग इधर-उधर भागते दिखे। घटना का वीडियो भी सामने आया है। 6 विजुअल्स के जरिए पूरी घटना देखिए… डुबारे एलीफेंट कैंप में गर्मियों के दौरान जुटते हैं पर्यटक डुबारे एलीफेंट कैंप कोडागु जिले में कावेरी नदी के तट पर एक प्रमुख इको-टूरिज्म और हाथी ट्रेनिंग सेंटर है। इसके मैनेजमेंट की जिम्मेदारी कर्नाटक वन विभाग और जंगल लॉजेस एंड रिसॉर्ट्स के पास है। गर्मियों के दौरान यहां बड़ी संख्या में पर्यटक जुटते हैं और महावतों से उनके व्यवहार और ट्रेनिंग के बारे में सीखते हैं। वे महावत के साथ हाथियों को नदी में नहलाने में भी मदद करते हैं। उन्हें केले और गन्ने भी खिलाते हैं। कैंप के आसपास के जंगलों में लोग ट्रैकिंग करने भी जाते हैं। कावेरी नदी में राफ्टिंग की सुविधा भी है। -------------------------------- ये खबरें भी पढ़ें… सुप्रीम कोर्ट बोला- वनतारा में कानून का उल्लंघन नहीं हुआ:सही प्रक्रिया से लाए जानवर, सवाल उठाने से अवैध नहीं हो जाते सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि जामनगर स्थित वनतारा वाइल्डलाइफ रेस्क्यू एंड रिहैबिलिटेशन सेंटर में जानवरों की खरीद-बिक्री नियमों के दायरे में हुई है। इस सेंटर को अंबानी परिवार का रिलायंस फाउंडेशन चलाता है। कोर्ट ने कहा कि विशेष जांच दल (SIT) की रिपोर्ट में कोई गड़बड़ी नहीं मिली है। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    शुभेंदु का ऐलान- ममता सरकार के भ्रष्टाचार की जांच कराएंगे:महिला उत्पीड़न मामलों की हाईकोर्ट जज की अगुआई में जांच होगी; मौलवी-पुजारियों का मानदेय बंद
    Next Article
    कोलकाता में पुलिस पर पथराव, 3 जवान घायल:40 गिरफ्तार, अतिक्रमण हटाने के विरोध में प्रदर्शन; CM शुभेंदु बोले- पुलिसवालों पर हमले बर्दाश्त नहीं करेंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment