Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कोलकाता, पीएम की रैली से पहले भाजपा-टीएमसी कार्यकर्ताओं में पत्थरबाजी:आज ₹18,680 करोड़ के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन-शिलान्यास होना है

    13 hours ago

    1

    0

    पश्चिम बंगाल के कोलकाता में पीएम मोदी की रैली से पहले भाजपा और टीएमसी कार्यकर्ताओं में विवाद हुआ है। गिरीश पार्क एरिया में दोनों ग्रुप ने एक-दूसरे पर पत्थरबाजी की। पुलिस ने भीड़ को खदेड़ा। दरअसल पीए मोदी आज पश्चिम बंगाल के दौरे पर हैं। कोलकाता में कुल ₹18,680 करोड़ के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। पीएम जनसभा भी संबोधित करेंगे। पीएम आज 420 किलोमीटर से अधिक की कुल लंबाई वाली और लगभग 16,990 करोड़ रुपये की लागत वाली कई राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं जनता को समर्पित करेंगे। दौरे के दौरान पीएम कई शिपिंग और बंदरगाह से संबंधित परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। वे हल्दिया डॉक कॉम्प्लेक्स में बर्थ नंबर दो के मशीनीकरण परियोजना का उद्घाटन करेंगे, जिससे माल की ढुलाई अधिक कुशल, तेज और पर्यावरण के अनुकूल तरीके से हो सकेगी। भाजपा-टीएमसी झड़प की 2 तस्वीरें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    सरकार ने सोनम वांगचुक पर लगा NSA हटाया:दो दिन बाद सुप्रीम कोर्ट में भाषण के वीडियो पेश होने हैं, इन्हीं के आधार पर हुई जेल
    Next Article
    भास्कर अपडेट्स:केरल के कोल्लम में जेल से बाहर आए हत्या के आरोपी की धारदार हथियार से हत्या

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment