Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भास्कर अपडेट्स:केरल के कोल्लम में जेल से बाहर आए हत्या के आरोपी की धारदार हथियार से हत्या

    18 hours ago

    1

    0

    केरल के कोल्लम में जमानत पर बाहर आए हत्या के एक आरोपी की हथियारों से लैस एक गिरोह ने हत्या कर दी। करुणागप्पल्ली पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना तब हुई जब हत्या का आरोपी, जो एक कुख्यात गैंगस्टर भी था, स्टेशन से लौट रहा था। हमलावर राष्ट्रीय राजमार्ग 66 पर करुणागप्पल्ली के पास, अपनी गाड़ी से आरोपी अलुवा अतुल की कार का पीछा कर रहे थे। एक जगह उन्होंने उसकी कार को सड़क किनारे एक खाई में धकेल दिया। इसके बाद, लाठियों और अन्य धारदार हथियारों से लैस 4-5 लोगों ने अतुल की कार के शीशे चारों तरफ से तोड़ दिए। उसे बाहर खींचकर बेरहमी से उसकी हत्या कर दी। इसके बाद वे अपनी गाड़ी से वहां से फरार हो गए। पुलिस ने बताया कि अस्पताल ले जाने पर अतुल को मृत घोषित कर दिया गया। आज की अन्य बड़ी खबरें… मणिपुर में 4 उग्रवादी गिरफ्तार, हथियार और गोला-बारूद बरामद मणिपुर के इंफाल से प्रतिबंधित संगठन 'यूनाइटेड नेशनल लिबरेशन फ्रंट (P)' के 4 एक्टिव मेंबर्स को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि ये गिरफ्तारी न्यू चेकॉन इलाके से शुक्रवार को हुई। इन लोगों के पास से गोला-बारूद, पिस्तौल और गोलियां शामिल बरामद हुई हैं। हरियाणा के अंबाला में 2 किलो RDX विस्फोटक के साथ 3 युवक गिरफ्तार हरियाणा के अंबाला में पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से करीब 2 किलो RDX विस्फोटक बरामद हुआ है। STF के डिप्टी सुपरिटेंडेंट अमन कुमार के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली थी कि तीन युवक मोटरसाइकिल पर बरारा से अंबाला की ओर विस्फोटक लेकर आ रहे हैं। सूचना मिलने के बाद STF ने बरारा–सढौरा रोड पर बैरिकेड लगाकर रास्ता बंद कर दिया और सुरक्षा के लिए ट्रैफिक को दूसरी तरफ मोड़ दिया गया। जब तीनों युवक मोटरसाइकिल पर वहां पहुंचे, तो पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उनके बैग से करीब 2 किलो विस्फोटक मिला। शुरुआती जांच में तीनों की पहचान मेरठ (उत्तर प्रदेश), अजमेर (राजस्थान) और अंबाला जिले के कबांसी गांव के रहने वालों के रूप में हुई है। उनकी उम्र लगभग 20 से 25 साल के बीच बताई जा रही है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा- काउंटर टिकट वालों को भी मिले यात्रा बीमा सुप्रीम कोर्ट ने एक केस की सुनवाई करते हुए कहा कि रेल यात्रा बीमा की सुविधा केवल ऑनलाइन टिकट बुक करने वाले यात्रियों तक सीमित नहीं रह सकती। काउंटर से टिकट खरीदने वाले यात्रियों को भी यह विकल्प दिया जाना चाहिए। जस्टिस अहसानुद्दीन अमानुल्लाह और आर. महादेवन की बेंच ने कहा कि दुरुपयोग की धमकी के आधार पर किसी वर्ग को इस लाभ से वंचित नहीं किया जा सकता। जजों ने सुझाव दिया कि रेलवे अधिकारी टिकट काउंटरों पर यात्रियों के विवरण दर्ज करने और बीमा कवरेज सुगम बनाने के लिए तकनीकी उपाय अपना सकते हैं। कर्नाटक हाईकोर्ट ने कहा- पब में नाचने से महिला बुरी नहीं हो जाती कर्नाटक हाईकोर्ट ने दहेज उत्पीड़न से जुड़े मामले में सुनवाई करते हुए कहा कि किसी महिला के पब में डांस करने या भड़काऊ कपड़े पहनने से यह साबित नहीं होता कि वह बुरे चरित्र की है। जस्टिस एम. नागप्रसन्ना की सिंगल बेंच ने ये टिप्पणी उस याचिका पर सुनवाई के दौरान की, जिसमें एक व्यक्ति ने धारा 498ए के केस को रद्द करने की मांग की है। जज ने पूछा, ‘अगर महिला पब या नाइटक्लब में डांस करती है तो इसमें क्या गलत है?’ केवल लाइफस्टाइल से किसी महिला के चरित्र पर सवाल नहीं उठा सकते। पति के आरोप पत्नी की लाइफस्टाइल को लेकर असहमति से जुड़े थे। इनमें यह दावा भी शामिल था कि वह पब जाती थी और भड़काऊ कपड़े पहनती थी। कोर्ट ने कहा कि ऐसे आरोप 498ए के तहत क्रूरता का स्तर साबित नहीं करते। दिल्ली में अवैध रूप से रह रहे 10 बांग्लादेशी गिरफ्तार, भारत के रास्ते बुल्गारिया जाना चाहते थे दिल्ली पुलिस ने भारत के रास्ते बुल्गारिया जाने के इरादे से आए 10 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। आरोपी मेडिकल वीजा पर भारत आए थे और वीजा अवधि खत्म होने के बावजूद अवैध रूप से दिल्ली में रह रहे थे। पुलिस ने इनके निर्वासन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पूछताछ करने पर किसी के पास से भी वैध पहचान पत्र नहीं मिला और न ही वे यात्रा दस्तावेज पेश कर सके। जांच से पता चला कि उनके पासपोर्ट और वीजा की समय सीमा खत्म हो चुकी थी और वे भारत में अवैध रूप से रह रहे थे। आरोपियों ने बताया कि वे बांग्लादेशी नागरिक हैं और भारत के रास्ते बुल्गारिया जाने के लिए यहां आए थे। वे भारत में बुल्गारिया के लिए मेडिकल वीसा हासिल करने का प्रयास कर रहे थे। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव से पहले एक और नई पार्टी, जयललिता की करीबी शशिकला ने नई पार्टी बनाई तमिलनाडु की पूर्व सीएम पूर्व सीएम जे. जयललिता की करीबी और एआईएडीएमके से निष्कासित नेता वीके शशिकला ने शुक्रवार को अपनी नई राजनीतिक पार्टी ऑल इंडिया पुरच्चि थलैवर मक्कल मुनेत्र कषगम (AIPTMMK) के नाम की घोषणा की। पार्टी का चुनाव चिन्ह नारियल के पेड़ों का बाग रखा गया है। रामनाथपुरम में जयललिता की 78वीं जयंती पर आयोजित सभा में शशिकला ने कहा कि नई द्रविड़ पार्टी गरीबों के लिए काम करेगी और पेरारिग्नर अन्ना, एमजी रामचंद्रन और जयललिता के रास्ते पर चलेगी। पार्टी का झंडा काला, सफेद और लाल रंग का है, जिस पर अन्ना, एमजीआर और जयललिता की तस्वीरें हैं। महुआ को सुप्रीम कोर्ट से राहत, कैश फॉर क्वेरी मामले में फिलहाल कार्रवाई पर रोक सुप्रीम कोर्ट ने तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा को कथित कैश-फॉर-क्वेरी मामले में अंतरिम राहत दी है। कोर्ट ने दिल्ली हाईकोर्ट के दिसंबर 2025 के आदेश के एक हिस्से पर फिलहाल रोक लगा दी है। हाईकोर्ट ने लोकपाल को निर्देश दिया था कि सीबीआई को मोइत्रा के खिलाफ चार्जशीट दाखिल करने की मंजूरी के मुद्दे पर एक महीने के भीतर वह फिर से विचार करे। चीफ जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच ने इस मामले में महुआ मोइत्रा, सीबीआई और भाजपा सांसद निशिकांत दुबे को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। इससे पहले 19 दिसंबर 2025 को दिल्ली हाईकोर्ट ने लोकपाल के 12 नवंबर 2025 के उस आदेश को रद्द कर दिया था, जिसमें सीबीआई को मोइत्रा के खिलाफ चार्जशीट दाखिल करने की मंजूरी दी गई थी। मणिपुर- कुकी और नगा समुदाय के बीच तनाव, कुकी संगठनों ने इंफाल-उखरुल रोड बंद किया, हेलीकॉप्टर सेवा शुरू मणिपुर में एक बार फिर से तनाव बढ़ रहा है। कुकी संगठनों ने इंफाल-उखरुल सड़क मार्ग अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया है। हालात को देखते हुए नगा समुदाय से जुड़े विधायक लीशियो कीशिंग ने मुख्यमंत्री से दोनों जगहों के बीच किफायती हेलीकॉप्टर सेवा शुरू करने की मांग की। इसके बाद परिवहन विभाग ने 14 मार्च से हेलीकॉप्टर सेवा शुरू करने का निर्णय लिया है। शनिवार को दो, रविवार और मंगलवार को एक-एक, 18 मार्च को दो उड़ानें संचालित होंगी। यात्रियों को अधिकतम 7 किलो सामान ले जाने की अनुमति होगी। कक्चिंग थाने के केईराक माखा लेइकाई गांव में देर शाम 51 वर्षीय व्यक्ति की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। कुकी सीएसओ वर्किंग कमेटी, उखरुल ने चेतावनी दी है कि दो कुकी युवकों के हत्यारों की गिरफ्तारी और मृत्युदंड तक शव स्वीकार नहीं किए जाएंगे। सुप्रीम कोर्ट में केस लिस्टिंग व बेंच आवंटन अब एआई से होगा सुप्रीम कोर्ट ने प्रशासनिक कामों में एआई की मदद लेने का फैसला लिया है। केस की लिस्टिंग और बेंच आवंटन एआई सॉफ्टवेयर संभालेगा। इससे मानवीय हस्तक्षेप और खामियों को दूर किया जा सकेगा। मौजूदा व्यवस्था में सीजेआई की तरफ से मामले आवंटित किए जाते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कोलकाता, पीएम की रैली से पहले भाजपा-टीएमसी कार्यकर्ताओं में पत्थरबाजी:आज ₹18,680 करोड़ के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन-शिलान्यास होना है
    Next Article
    पंजाब चुनाव, अकाली-भाजपा गठबंधन नहीं होगा:शाह बोले- 2027 में BJP की सरकार बनेगी; सिर की पगड़ी पूरे भारत पर गुरुघर के कर्ज का प्रतीक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment