Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कोलकाता पुलिस ने 10 लाख रुपये से अधिक की कोकीन के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया

    3 hours from now

    1

    0

    कोलकाता, 28 जुलाई कोलकाता के दक्षिणी हिस्से में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 10 लाख रुपये से अधिक कीमत की कोकीन बरामद की। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर करया थाने की पुलिस ने सोमवार को अहीरीपुकुर रोड स्थित एक ठिकाने पर छापा मारा और वहां से 104 ग्राम कोकीन बरामद की।उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी शहर में आयोजित होने वाली रेव पार्टियों में कथित तौर पर छोटे-छोटे पैकेट में मादक पदार्थ की आपूर्ति करते थे। कोलकाता पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘विशेष खुफिया जानकारी के आधार पर हमें इस ठिकाने का पता चला। छापेमारी के दौरान 104 ग्राम कोकीन बरामद की गई और तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया।अवैध बाजार में इसकी कीमत 10 लाख रुपये से अधिक है। हम इस खेप के स्रोत और इसे प्राप्त करने वालों समेत पूरी आपूर्ति श्रृंखला की जांच कर रहे हैं।’’ जांचकर्ताओं को आशंका है कि आरोपी एक बड़े नेटवर्क का हिस्सा थे, जो बिचौलियों के जरिए अंतरराष्ट्रीय तस्करों से डार्क वेब के माध्यम से कोकीन मंगाते थे। डार्क वेब इंटरनेट का एक छिपा हुआ हिस्सा होता है, जिसे विशेष सॉफ्टवेयर के जरिए ही इस्तेमाल किया जा सकता है।इसमें एन्क्रिप्टेड नेटवर्क के माध्यम से उपयोगकर्ताओं और वेबसाइटों की पहचान गुप्त रखी जाती है। पुलिस के अनुसार, मादक पदार्थ को कथित तौर पर कोलकाता तक पहुंचाने के लिए या तो कूरियर पार्सल में छिपाया गया या फिर मानव वाहकों के जरिए तस्करी की गई। तीनों आरोपियों को पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है और उनसे पूछताछ कर गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं तथा मादक पदार्थ के स्रोत का पता लगाया जा रहा है।अधिकारी ने बताया कि कोलकाता पुलिस ने सोमवार को करीब 20 जांच और प्रवर्तन एजेंसियों के साथ समन्वय बैठक में हिस्सा लिया, जिसका उद्देश्य मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई को मजबूत करना था। यह बैठक कोलकाता पुलिस मुख्यालय लालबाजार में आयोजित की गई। इसमें पुलिस आयुक्त अजय कुमार नंद और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के अलावा मादक पदार्थ नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी), सीमा शुल्क विभाग, राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई), आबकारी विभाग, स्वास्थ्य विभाग समेत कई एजेंसियों के प्रतिनिधि शामिल हुए।अधिकारी ने बताया कि बैठक में विभिन्न एजेंसियों द्वारा पिछले एक महीने में की गई मादक पदार्थ बरामदगी और गिरफ्तारियों की समीक्षा की गई तथा संगठित मादक पदार्थ तस्करी से निपटने के लिए खुफिया जानकारी साझा की गई। उन्होंने कहा कि पुलिस ने इस दौरान चलाए जा रहे मादक पदार्थ विरोधी अभियानों की भी जानकारी दी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    राजस्थान के कई इलाकों में भारी बारिश का पूर्वानुमान, मौसम विभाग ने दी जानकारी
    Next Article
    बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा प्रश्नपत्र लीक मामले में ईओयू ने चिकित्सक को गिरफ्तार किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment