Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कलेक्ट्रेट में भाइयों ने आत्मदाह का प्रयास किया:पेट्रोल डालते ही पुलिस ने पकड़ा, पीड़ित बोले- मुझे मर जाने दो, आवास विकास जमीन नहीं दे रहा

    6 hours ago

    1

    0

    कानपुर कलेक्ट्रेट परिसर में 2 सगे भाइयों ने अपने ऊपर पेट्रोल डाल लिया। फिर माचिस जलाकर आत्मदाह का प्रयास किया। तभी गार्ड ने भाइयों के हाथ से पेट्रोल की बोतल और माचिस छीन ली। भाई बोले- मुझे मर जाने दो। मेरी जमीनों को बेच डाला है। कोई सुनवाई नहीं हो रही है। जानकारी पर डीएम ने दोनों भाइयों को पास बुलाया। भाइयों ने बताया कि पाटीदारों ने मेरी 9 बीघा जमीन पर कब्जाकर लिया है। जमीन का कुछ हिस्सा बेच भी दिया है। मैं लगातार तहसील और थानों के चक्कर लगा रहा हूं। मगर कोई सुनवाई नहीं हुई। डीएम ने दोनों भाइयों को जांच कराकर न्याय दिलाने की बात कही है। 2 तस्वीरें देखिए… परिवार के साथ आत्मदाह करने पहुंचे दोनों भाई मैथा निवासी पदम सिंह और मोती सिंह नौबस्ता के आवास विकास में भी रहते हैं। सोमवार करीब 3 बजे दोनों भाई अपनी-अपनी पत्नियों, बच्चों और बूढ़ी मां के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां दोनों भाइयों ने बोतल से अपने ऊपर पेट्रोल डाल लिया। यह देख मौके पर मौजूद लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर गार्ड अशोक कुमार दौड़कर मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि दोनों भाइयों ने जेब से माचिस निकाल ली। तभी गार्ड अशोक ने दोनों भाइयों के हाथ से पेट्रोल की बोतल और माचिस छीन ली। इसके बाद कलेक्ट्रेट में मौजूद अन्य पुलिस वाले भी मौके पर पहुंच गए। दोनों भाइयों को पकड़ लिया। इस दौरान गार्ड अशोक की पूरी वर्दी पेट्रोल से भीग गई। डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह को जब घटना की जानकारी हुई तो उन्होंने एडीएम एफआर विवेक चतुर्वेदी को मौके पर भेजा। आवास विकास ने अधिग्रहण किया था, फिर वापस करने का आदेश दिया इसके बाद दोनों भाइयों को डीएम के पास लेकर जाया गया। पदम सिंह ने बताया कि नौबस्ता में मेरी जमीन है। करीब 60 साल पहले आवास विकास ने मेरी 9 बीघा जमीन का अधिग्रहण किया था। इसके कुछ महीनों बाद जमीन को वापस करने का आदेश हो गया। मगर अब मेरी जमीन वापस नहीं की जा रही। वहीं आसपास के दबंग लोगों ने उस जमीन पर कब्जा कर लिया। वह धीरे-धीरे जमीन को बेच रहे हैं। इसमें आवास विकास के लोग भी शामिल हैं। मैंने इसकी शिकायत अफसरों से की। सुनवाई नहीं हुई तो सीएम पोर्टल पर शिकायत डाली। मगर कोई सुनवाई नहीं हुई। इसलिए मैंने मर जाना ही ठीक समझा। मेरी पिता की संपत्ति को लोग बेच दे रहे हैं। मैं शिकायत कर थक चुका हूं। भाइयों ने बताया कि आवास विकास के लोग भी आरोपियों से मिले हुए हैं। उनकी शह पर ही आरोपी मेरे पिता की जमीन को बेच रहे हैं। डीएम ने आवास विकास के अफसरों को बुलाया डीएम ने आवास विकास के अधिकारियों को भी कलेक्ट्रेट बुला लिया। आवास विकास के अधिकारियों ने बताया कि इतने सालों में आबादी हो जाने की वजह से पीड़ित की भूमि चिन्हित होने में परेशानी हो रही है। डीएम ने मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वान दोनों भाइयों को दिया है। खबर अपडेट की जा रही है….
    Click here to Read more
    Prev Article
    'मेरे पेट में पल रहा बच्चा तुम्हारा है', महिला टीचर और 9वीं क्लास के छात्र की कहानी सुनकर जज के उड़े होश
    Next Article
    सहारनपुर में दूल्हे ने दहेज के 21 लाख लौटाए:दुल्हन के साथ खुद इंजीनियर; बोला- शादी सौदा नहीं, लड़की वाले भावुक हुए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment