Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कुलपति डॉ. अजय सिंह राष्ट्रीय सेवा रत्न अवार्ड से सम्मानित:यूपीयूएमएस में 'वर्ष एक, उपलब्धियां अनेक' बुकलेट का विमोचन

    4 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई में कुलपति प्रो. डॉ. अजय सिंह के कार्यकाल का एक साल पूरा होने पर गुरुवार दोपहर 1 बजे एक साल उपलब्धियां अनेक' नामक कॉफी टेबल बुकलेट का विमोचन किया गया। इसी अवसर पर स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा और जनसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए कुलपति प्रो. डॉ. अजय सिंह को राष्ट्रीय सेवा रत्न अवार्ड से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और कॉफी टेबल बुकलेट के सामूहिक विमोचन के साथ हुआ। कुलसचिव ने अपने संबोधन में कहा कि बीते एक वर्ष में विश्वविद्यालय ने चिकित्सा शिक्षा, अनुसंधान, स्वास्थ्य सेवाओं, अधोसंरचना विकास और प्रशासनिक सुधारों के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कुलपति को राष्ट्रीय सेवा रत्न अवार्ड मिलने पर विश्वविद्यालय परिवार की ओर से बधाई दी। बुकलेट में दर्ज हैं प्रमुख उपलब्धियां कॉफी टेबल बुकलेट में पिछले एक साल के दौरान विश्वविद्यालय की प्रमुख उपलब्धियों, जनहितकारी योजनाओं, चिकित्सा सेवाओं के विस्तार, शैक्षणिक उत्कृष्टता, शोध गतिविधियों और भविष्य की विकास योजनाओं को आकर्षक एवं तथ्यात्मक रूप में शामिल किया गया है। कुलपति का किया गया सम्मान कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के संकायाध्यक्षों, विभागाध्यक्षों, चिकित्सा अधीक्षक, अधिकारियों, कर्मचारी संघों और विभिन्न कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने कुलपति प्रो. डॉ. अजय सिंह का पुष्पगुच्छ और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मान किया। वक्ताओं ने उनके नेतृत्व, कार्यशैली और जनसेवा के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए विश्वविद्यालय की निरंतर प्रगति की कामना की। स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार पर दिया जोर चिकित्सा अधीक्षक ने विश्वविद्यालय की एक वर्ष की उपलब्धियों का विवरण देते हुए बताया कि रोगी सेवाओं के विस्तार, आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं की स्थापना, नई स्वास्थ्य परियोजनाओं के संचालन, शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार तथा ग्रामीण और वंचित क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। उन्होंने आगामी वर्ष में अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाएं और नई जनकल्याणकारी योजनाएं शुरू करने की भी जानकारी दी। सामूहिक प्रयास का बताया सम्मान अपने संबोधन में कुलपति प्रो. डॉ. अजय सिंह ने राष्ट्रीय सेवा रत्न अवार्ड को विश्वविद्यालय के प्रत्येक शिक्षक, चिकित्सक, कर्मचारी, छात्र और सहयोगी के सामूहिक प्रयासों का सम्मान बताया। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय का उद्देश्य उत्कृष्ट चिकित्सा शिक्षा, शोध और उपचार के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है। उन्होंने सभी के सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए सेवा, संवेदनशीलता और उत्कृष्टता की भावना के साथ आगे भी कार्य करने का संकल्प दोहराया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    औरैया में तीन आटा मिलों पर छापेमारी:1314 किलो आटा सीज, नमूने जांच को भेजे
    Next Article
    उर्स-ए-आला हजरत: राजनीतिक तकरीरों पर रोक:मंच से सिर्फ धार्मिक, सामाजिक संदेश दिए जाएंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment