Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उर्स-ए-आला हजरत: राजनीतिक तकरीरों पर रोक:मंच से सिर्फ धार्मिक, सामाजिक संदेश दिए जाएंगे

    5 hours ago

    1

    0

    बरेली में आला हजरत इमाम अहमद रज़ा खां फाज़िले बरेलवी के 108वें उर्स से एक दिन पहले सुन्नी मरकज दरगाह आला हजरत ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। उर्स के मंच से किसी भी प्रकार की राजनीतिक तकरीरों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। उलेमा और सज्जादागान केवल धार्मिक, सामाजिक और नैतिक विषयों पर ही अपने विचार प्रस्तुत करेंगे। जमात रज़ा के राष्ट्रीय महासचिव फरमान मियां ने बताया कि यह व्यवस्था काज़ी-ए-हिंदुस्तान मुफ्ती मोहम्मद असजद रज़ा खां कादरी (असजद मियां) के निर्देश पर लागू की गई है। इसका उद्देश्य उर्स की मूल भावना और धार्मिक गरिमा को बनाए रखना है। सभी वक्ताओं के विषय पहले से ही निर्धारित कर दिए गए हैं। आयोजन का मुख्य उद्देश्य देश-विदेश से आने वाले लाखों जायरीन तक अमन, भाईचारे और नैतिक मूल्यों का संदेश पहुंचाना है। उर्स के दौरान होने वाली तकरीरों में मुस्लिम समाज से जुड़े धार्मिक और सामाजिक मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। इनमें शिक्षा, मुसलमानों की सुरक्षा, मस्जिदों और दरगाहों की हिफाजत, शरीयत में दखलअंदाजी, सोशल मीडिया के दुरुपयोग और गुस्ताख-ए-रसूल से संबंध रखने जैसे महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं। जमात रज़ा के प्रवक्ता समरान खान के अनुसार, काज़ी-ए-हिंदुस्तान की सरपरस्ती में तीन दिवसीय उर्स की सभी प्रमुख तकरीबें मथुरापुर स्थित दरगाह परिसर में आयोजित होंगी। इनमें देश-विदेश के उलेमा और सज्जादागान भाग लेंगे। आयोजन समिति ने स्पष्ट किया है कि उर्स को पूरी तरह धार्मिक स्वरूप में संपन्न कराया जाएगा और मंच का उपयोग किसी भी राजनीतिक बयानबाजी के लिए नहीं किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कुलपति डॉ. अजय सिंह राष्ट्रीय सेवा रत्न अवार्ड से सम्मानित:यूपीयूएमएस में 'वर्ष एक, उपलब्धियां अनेक' बुकलेट का विमोचन
    Next Article
    नोएडा से यमुना एक्सप्रेस-वे तक बनेगा नया लिंक रोड:पुश्ता रोड का 10 किमी होगा विस्तार, 200 करोड़ से चार लेन सड़क का होगा निर्माण

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment