Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    क्लर्क के बेटे ने UPSC में पाई 585वीं रैंक:मेरठ के अरुण कुमार ने बढ़ाया शहर का मान, मोहल्ले में बटी मिठाई

    2 hours ago

    1

    0

    शुक्रवार को जारी सिविल सेवा परीक्षा UPSC के परिणाम में मेरठ के मेडिकल क्षेत्र के भागीरथी एन्क्लेव स्थित फ्लैट नंबर A3/5 निवासी अरुण कुमार ने UPSC परीक्षा में 585वीं रैंक प्राप्त की है। अरुण की इस उपलब्धि से उनके परिवार में खुशी का माहौल है, वहीं मोहल्ले और परिचितों में भी उत्साह देखा जा रहा है। पोस्ट ऑफिस में क्लर्क हैं पिता अरुण कुमार एक साधारण परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनके पिता पोस्ट ऑफिस में क्लर्क के पद पर कार्यरत हैं और मां ग्रहणी है। सीमित संसाधनों के बावजूद अरुण ने अपनी कड़ी मेहनत, अनुशासन और लगन के दम पर यह मुकाम हासिल किया है। परिणाम घोषित होते ही परिवार के लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। अरुण की सफलता की खबर मिलते ही पड़ोसियों और रिश्तेदारों का घर पर बधाई देने के लिए आना शुरू हो गया। लोगों ने अरुण को फूल-मालाएं पहनाकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। क्षेत्र के युवाओं के लिए अरुण की यह उपलब्धि प्रेरणा का स्रोत बन गई है। परिवार के सदस्यों का कहना है कि अरुण शुरू से ही पढ़ाई के प्रति गंभीर और मेहनती रहे हैं। उन्होंने अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए लगातार तैयारी की और कठिन परिश्रम के साथ सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी की। परिवार को विश्वास था कि एक दिन उनकी मेहनत जरूर रंग लाएगी। स्थानीय लोगों का कहना है कि साधारण परिवार से निकलकर इतनी बड़ी परीक्षा में सफलता प्राप्त करना आसान नहीं होता, लेकिन अरुण ने यह साबित कर दिया कि अगर लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत ईमानदारी से की जाए तो सफलता जरूर मिलती है। शहर के शिक्षकों और सामाजिक लोगों ने भी अरुण को बधाई देते हुए कहा कि उनकी सफलता अन्य युवाओं को सिविल सेवा जैसी बड़ी परीक्षाओं के लिए प्रेरित करेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बेटा बना IAS तो मां बोली आशीर्वाद सबसे बड़ा उपहार:रुद्र प्रताप सिंह बोले 7 वर्षों से चल रही थी तैयारी, दिमाग का बोझ हुआ हल्का
    Next Article
    वकीलों ने कोर्ट बंद कर हाईकोर्ट बेंच की मांग की:पश्चिमी यूपी में 50 साल पुरानी मांग पर आर-पार की लड़ाई का ऐलान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment