Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कैलाश मानसरोवर यात्रियों को 1-1 लाख की सहायता:सीएम योगी बोले- श्रद्धा पहले, पर्यटन बाद में, वाराणसी से जल लेकर रामेश्वरम जा सकेंगे श्रद्धालू

    2 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को लोकभवन में कैलाश मानसरोवर की पावन यात्रा से लौटे 555 श्रद्धालुओं को एक-एक लाख रुपए की अनुग्रह राशि वितरित की। पर्यटन विभाग के विशेष कार्यक्रम में योगी ने कहा, “आपने यात्रा की कठिनाइयों और प्राकृतिक आपदाओं का मुकाबला कर सकुशल वापसी की, इसके लिए उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से आप सभी का हार्दिक अभिनंदन और स्वागत है।” सनातन परंपरा में तीर्थ यात्रा का महत्व योगी ने अपने संबोधन में याद दिलाया कि सनातन धर्म में तीर्थाटन प्राचीन काल से समाज को जोड़ने और राष्ट्र की एकता मजबूत करने का माध्यम रहा है। “आदि शंकराचार्य ने केरल से निकलकर देश के चार कोनों में चार पीठ स्थापित कीं, तब राजनीतिक इकाइयां अलग-अलग थीं, लेकिन सांस्कृतिक रूप से पूरा भारत एक था। आज भी वही भाव हमारे ऋषि-मुनियों की देन है।” कैलाश भवन बना पहला पड़ाव मुख्यमंत्री ने बताया कि 2017-18 में गाजियाबाद में कैलाश मानसरोवर भवन बनाया गया, जो यात्रियों का पहला ठहराव है। विदेश मंत्रालय की औपचारिकताएं पूरी करने के दौरान यह भवन बेहद उपयोगी साबित हो रहा है। योगी ने कहा, “हमारा प्रयास है कि हर तीर्थ स्थल पर श्रद्धालुओं को आधुनिक सुविधाएं मिलें। गाजियाबाद में ही बेहतर मेडिकल सुविधा उपलब्ध कराने के लिए उन्होंने विदेश मंत्रालय से बात करने के लिए अधिकारियों को निर्देश भी दिए। 2025 में यूपी में रिकॉर्ड 164 करोड़ श्रद्धालु पहुंचे योगी ने आंकड़े गिनाते हुए बताया कि कैसे धार्मिक पर्यटन का यूपी केंद्र बनता जा रहा है। सीएम ने कहा कि पिछले वर्ष उत्तर प्रदेश के विभिन्न धार्मिक स्थलों पर 164 करोड़ श्रद्धालु पहुंचे। इसमें अकेले महाकुंभ प्रयागराज में 66 करोड़ लोग आए। अयोध्या, काशी, मथुरा-वृंदावन में करोड़ों का आगमन एक चुनौती भी है और अवसर भी।” उन्होंने महाकुंभ का उदाहरण देते हुए कहा कि दूर-दराज से आए श्रद्धालु पैदल 10 किमी चलकर भी संगम स्नान कर भाव-विभोर होकर लौटे। रामेश्वरम से काशी तक जोड़ने का संकल्प दोहराया योगी ने ऐलान किया कि उत्तर प्रदेश के श्रद्धालुओं के लिए रामेश्वरम यात्रा को सुगम बनाया जाएगा। “काशी से गंगाजल लेकर रामेश्वरम जाने की सुविधा रेलवे के साथ मिलकर विकसित करेंगे। काशी-तमिल संगम की तरह उत्तर-दक्षिण को और मजबूत जोड़ेंगे।” तीर्थ यात्रा में श्रद्धा भाव सबसे पहले, पर्यटन और मनोरंजन बाद में मुख्यमंत्री ने कहा, “तीर्थ यात्रा में श्रद्धा भाव सबसे पहले हो, पर्यटन और मनोरंजन बाद में। इससे स्थलों की पवित्रता और मर्यादा बनी रहेगी।” उन्होंने 555 यात्रियों को संबल देते हुए कहा, “यह सिर्फ आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश सरकार का आपके साथ संबल है।” कार्यक्रम में वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह, विधायक ओपी श्रीवास्तव, विधान परिषद सदस्य मुकेश शर्मा, रामचंद्र प्रधान, सीएमओ सलाहकार अमेश कुमार अवस्थी और अपर मुख्य सचिव अमृत अभिजात सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    स्मार्ट मीटर रिचार्ज करते ही चालू होगी बिजली:विभाग बोला, 2 घंटे बाद भी न जुड़े तो 1912 पर करें कॉल
    Next Article
    वाराणसी PAC-परीक्षा में 600 सिपाहियों को नकल:अफसरों को देखकर भागे तीन PTI दबोचे, सभी निलंबित कर DSP पर सौंपी जांच

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment