Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी PAC-परीक्षा में 600 सिपाहियों को नकल:अफसरों को देखकर भागे तीन PTI दबोचे, सभी निलंबित कर DSP पर सौंपी जांच

    1 hour ago

    1

    0

    वाराणसी पीएसी 34वीं वाहिनी के प्रशिक्षण केंद्र में मंगलवार को आरटीसी परीक्षा में प्रशिक्षु आरक्षियों को खुलेआम नकल कराने का मामला सामने आया है। ट्रेनिंग के बाद 600 प्रशिक्षु आरक्षी परीक्षा दे रहे थे, उन्हें तीन पीटीआई नकल करा रहे थे। मंगलवार को जब 600 प्रशिक्षु आरक्षियों की आरटीसी परीक्षा आयोजित की जा रही थी। परीक्षा के दौरान अचानक निरीक्षण के लिए पहुंचे अधिकारियों को देखकर पीएसी ट्रेनिंग सेंटर में हड़कंप मच गया। तीन पीटीआई कॉपियां छोड़कर मौके से भागने लगे। संदेह होने पर अफसरों ने उन्हें दौड़ाकर पकड़ा गया। जांच में सामने आया कि पीटीआई प्रशिक्षुओं को सामूहिक नकल करा रहे थे, इन्हें एक राजपत्रित अफसर का सहयोग था। घटना के बाद संबंधित पीटीआई आशुतोष कुमार राय, राजू कुमार और विपुल कुमार मलिक से पूछताछ की गई। इनमें से दो को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है, जबकि मामले की जांच सहायक सेनानायक को सौंप दी गई है। वहीं, एक अन्य आरोपी आरक्षी राजू कुमार के खिलाफ संबंधित जनपद से कार्रवाई कराने के लिए पत्राचार किया गया है। इस पूरे मामले की सूचना उच्च अधिकारियों को भी दे दी गई है। प्रशिक्षण केंद्र में हुई इस घटना से विभाग में हड़कंप मच गया है फिलहाल मामले की विस्तृत जांच जारी है। इनके खिलाफ विभाग की ओर से कठोर कार्रवाई की गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कैलाश मानसरोवर यात्रियों को 1-1 लाख की सहायता:सीएम योगी बोले- श्रद्धा पहले, पर्यटन बाद में, वाराणसी से जल लेकर रामेश्वरम जा सकेंगे श्रद्धालू
    Next Article
    छात्रा लाइबा शेख बनीं एक दिन की सेनानायक:37वीं वाहिनी में छात्राओं ने जाना सैन्य जीवन, करियर मार्गदर्शन भी मिला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment