Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    काम समेटो और तुरंत निकलो...हूतियों ने किसे धमकाया, सऊदी में मची सनसनी!

    1 day ago

    3

    0

    सऊदी के तमाम इलाकों को खाली करने के लिए हूतियों ने अल्टीमेटम दिया है। मिडिल ईस्ट की जंग अब एक ऐसे खतरनाक मोड़ पर पहुंच चुकी है जहां से वापसी का कोई रास्ता नजर नहीं आ रहा। यमन की सरजमी से आई सबसे बड़ी खबर ने रियाद से लेकर वाशिंगटन तक के रक्षा मुख्यालयों में सनसनी फैला दी। यमन के अंसरुल्लाह यानी हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब में मौजूद तमाम विदेशी कंपनियों, कर्मचारियों और आम नागरिकों को तुरंत इलाका खाली करने की अंतिम हिदायत दे दी है। यमन की सैन्य कमान ने साफ कर दिया रियाद, जिद्दा और पूर्वी प्रांत के जिन-जिन रक्षा, आर्थिक और औद्योगिक प्रतिष्ठानों पर हमले का टारगेट सेट किया गया है, वहां काम कर रहे लोग अपनी जान बचाने के लिए तुरंत चले जाएं। क्योंकि इस बार हमला ऐसा होगा जिसकी मिसाल इतिहास में नहीं मिलेगी। अब जरा हूतियों के उस आधिकारिक बयान को समझिए जिसने कॉर्पोरेट दुनिया की नींदें उड़ा दी हैं। यमन के रक्षा मंत्रालय से जुड़े सैन्य सूत्रों ने सार्वजनिक एडवाइज़री जारी करते हुए कहा है हम सऊदी अरब के भीतर यमनी सेना द्वारा चिन्हित किए गए परिसरों में मौजूद सभी कर्मचारियों और आम नागरिकों को सावधान करते हैं कि वे तुरंत उन जगहों से निकल जाए ताकि वे हमारे आने वाले बारूदी तूफान का शिकार ना बने।इसे भी पढ़ें: Yemen में दो हफ्तों से फंसे 19 भारतीय नाविकों को बचाया गया, वतन वापसी शुरूयह चेतावनी कोई मामूली गीदड़ भभकी नहीं। यह इस बात का सीधा ऐलान है कि यमन की सेना सऊदी अरब की आर्थिक रीड यानी तेल ठिकानों और रणनीतिक इमारतों को मलबे के ढेर में तब्दील करने जा रही है। लेकिन इस बार हूतियों की रणनीति सिर्फ मिसाइलें दागने तक सीमित नहीं। उन्होंने एक ऐसा कूटनीतिक चक्रव्यूह रचा जिसने सऊदी क्राउन प्रिंस के विज़न 2030 की धज्जियां उड़ाकर रख दी। सना की सरकार ने सऊदी में काम कर रही बहुराष्ट्रीय कंपनियों को सीधा ऑफर दिया है। उन्होंने कहा है कि जो भी विदेशी कंपनियां सऊदी अरब से अपना कारोबार समेटना चाहती हैं, उन्हें यमन की सेना पूरा सेफ पैसेज यानी सुरक्षित निकास मुहैया कराएगी। अगर किसी कंपनी ने यमन की राजधानी सना के अधिकारियों को सूचित कर दिया कि वे सऊदी से अपना बोरिया बिस्तर समेट रहे हैं तो उनके सभी एसेट्स, मशीनों और पूंजी को सुरक्षित बाहर निकालने में यमनी सेना खुद मदद करेगी। यानी हूतियों ने सऊदी अरब में लगे अरबों डॉलर के विदेशी निवेश पर ऐसा वार कर दिया जो बिना किसी धमाके के भी सऊदी अर्थव्यवस्था को तबाह कर सकता है। इसके साथ ही यमनी कमान ने एक चालाक चाल चलते हुए मित्र और तटस्थ देशों के लिए खास छूट का ऐलान किया है। इसे भी पढ़ें: Riyadh में मिसाइल हमलों को Saudi Air Defence ने किया ध्वस्त, Aramco भवन को मामूली नुकसानबयान में साफ कहा गया जिन देशों ने यमन के खिलाफ किसी भी सैन्य गठबंधन या बमबारी में हिस्सा नहीं लिया उनकी कंपनियों को बिल्कुल निशाना नहीं बनाया जाएगा। बशर्ते उन कंपनियों को सऊदी अरब के भीतर अपने प्लांट और ठिकानों की सटीक लोकेशन सना के रक्षा विभाग को देनी होगी। अगर वे लोकेशन साझा करते हैं तो उन्हें हर तरह के मिसाइल और ड्रोन हमलों से पूरी तरह सुरक्षा दी जाएगी। यमन से जारी इस खतरनाक अल्टीमेटम के बाद रियाद, जिद्दा और दम के औद्योगिक गलियारों में भारी घबराहट है। सऊदी अरब के तेल प्रतिष्ठानों में काम कर रहे विदेशी इंजीनियर और बहुराष्ट्रीय कंपनियों के अधिकारी इस वक्त गहरे असमंजस में हैं। अगर कंपनियां हूतियों के इस डर से सऊदी अरब से भागना शुरू करती हैं, तो यह सऊदी इतिहास की सबसे बड़ी आर्थिक त्रासदी साबित होगी। एक तरफ आराम को और फाइनेंशियल डिस्ट्रिक्ट पर गिरते बारूदी गोले और दूसरी तरफ हूतियों का यह खतरनाक मनोवैज्ञानिक अल्टीमेटम। क्या विदेशी कंपनियां यमन की सना सरकार से संपर्क करके सऊदी अरब छोड़ देंगी या फिर रियाद का रक्षातंत्र हूतियों के इस महा हमले को हवा में नाकाम करने का कोई नया दांव खेलेगा। यमन और सऊदी अरब से इस खूनी महासंग्राम की हर हलचल पर इस वक्त दुनिया भर में नजरें गड़ी हुई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    विपक्षी नेता आइज़नकोट को सरकार बनाने का न्योता, रुकावटें और रास्ते क्या
    Next Article
    अमेरिकी Senate ने Data Center और ऊर्जा परियोजनाओं की मंजूरी तेज करने वाला बिल आगे बढ़ाया

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment