Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कॉमनवेल्थ गोल्ड मेडलिस्ट शर्मीला को 2 साल में पोलियो हुआ:पति ने निर्वस्त्र कर बेटियों के साथ सड़क पर छोड़ा; दूसरी शादी ने बदली जिंदगी

    23 hours ago

    1

    0

    भारत की शर्मिला धनकड़ ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड जीता। उन्होंने महिलाओं की पैरा शॉटपुट F57 इवेंट में 9.81 मीटर का थ्रो फेंककर मेडल अपने नाम किया। 2 साल की उम्र में पोलियो का शिकार हुईं शर्मिला को शादी के बाद भी तकलीफें झेलनी पड़ी। उनका पति नशा करता था। 14 साल पहले उसने शर्मिला को निर्वस्त्र कर उनकी दो बेटियों के साथ सड़क पर छोड़ दिया था। इस आर्टिकल में शर्मिला की कहानी… 2 साल की उम्र में पोलियो हुआ शर्मीला 2 साल की उम्र से ही एक पैर में पोलियो से पीड़ित हैं। उनकी मां सरोज बचपन से नेत्रहीन हैं। सरोज ने बताया कि 'शर्मीला क्लास 1 से 10 तक टॉपर रही थीं। हालांकि आर्थिक तंगी के कारण 19 साल की उम्र में उनकी शादी कर दी गई। 2012 में पति ने छोड़ा, फिर मायके लौटी शर्मीला ने बताया कि उनका पहला पति नशा करता था। दूसरी बेटी के जन्म के बाद से ही स्थिति और खराब हो गई थी। 2012 में रेवाड़ी के गुरकावास गांव में उनके पहले पति ने उन्हें और उनकी दो बेटियों को निर्वस्त्र करके सड़क पर फेंक दिया था। उस समय पड़ोसियों ने कंबल और रजाई से उन्हें लपेटा था। इसके बाद उनके माता-पिता जय लाल और सरोज उन्हें अपने गांव छिथरौली ले गए थे। दूसरे पति ने बेटियों को संभाला पहले पति से तलाक के बाद 2018 में शर्मीला ने अजीत सिंह से दूसरी शादी की। अजीत प्लम्बर और पंप टेक्नीशियन थे। अजीत ने उन्हें खेल में आगे बढ़ाने के लिए अपना काम तक छोड़ दिया। उन्होंने उनकी दोनों बेटियों को संभाला। 2018 में हरियाणा रोडवेज की हड़ताल के दौरान शर्मीला ने तीन महीने तक बतौर बस कंडक्टर भी काम किया था। ग्लासगो में गोल्ड जीतने के बाद शर्मीला ने अपनी मां और दूसरे पति अजीत सिंह को सेलिब्रेशन के लिए साथ बुलाया। एक साल पहले पिता का निधन ग्लासगो खेलों से एक साल पहले ही शर्मीला के पिता का निधन हो गया था। शर्मीला अभी रेवाड़ी में किराए के मकान में रहती हैं। उन्होंने उम्मीद जताई है कि इस गोल्ड मेडल के बाद स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAI) और हरियाणा सरकार के सहयोग से वह अपना खुद का घर खरीद सकेंगी। इससे पहले वह बर्मिंघम पैरा कॉमनवेल्थ गेम्स और हांगझोउ पैरा एशियाई खेलों में चौथे स्थान पर रही थीं। ----------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें भारत को कॉमनवेल्थ गेम्स में दूसरा गोल्ड:शर्मिला धनखड़ ने शॉट पुट में मेडल जीता, हाई जंप में सिल्वर जीतने वाले सर्वेश कुशारे पहले भारतीय भारत की शर्मिला धनकड़ ने सोमवार को कॉमनवेल्थ गेम्स में महिलाओं के पैरा शॉट पुट F57 इवेंट में गोल्ड मेडल जीता। उन्होंने 9.81 मीटर का सीजन बेस्ट थ्रो कर यह उपलब्धि हासिल की। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप का फाइनल जेनेवा में होगा:25 नवंबर से 15 दिसंबर तक खेला जाएगा, वर्ल्ड चैंपियन गुकेश को चुनौती देंगे सिंदारोव
    Next Article
    ISSF वर्ल्ड कप में भारत को चौथा मेडल:सोनम मस्कर और हिमांशु ढिल्लों ने 10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड टीम इवेंट में ब्रॉन्ज जीता

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment