Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कुमार कुशाग्र का ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ शतक:रिटायर्ड हर्ट से वापसी के बाद सेंचुरी पूरी की, तनुष की फिफ्टी; पडिक्कल 3 रन पर आउट

    4 hours ago

    1

    0

    ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ पहले टेस्ट की पहली पारी में विकेटकीपर-बल्लेबाज कुमार कुशाग्र ने 113 रन की पारी खेली। पहले दिन रिटायर हर्ट होकर मैदान से बाहर जाने के बाद उन्होंने दूसरे दिन वापसी की और 202 गेंदों पर शतक पूरा किया। उनके अलावा तनुष कोटियान ने 69 और साई सुदर्शन ने 57 रन बनाए। कप्तान देवदत्त पडिक्कल 14 गेंदों पर 3 रन बनाकर आउट हुए। इंडिया-ए की टीम पहली पारी में 334 रन पर ऑलआउट हो गई। कुमार कुशाग्र और तनुष की साझेदारी कुमार कुशाग्र ने भारत को अच्छी स्थिति में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने छठे विकेट के लिए तनुष कोटियान के साथ 266 गेंदों पर 138 रन की साझेदारी की। तनुष कोटियान ने अर्धशतक लगाया, लेकिन उसे शतक में नहीं बदल सके। उन्होंने एक छक्का और 4 चौकों की मदद से 68 रन बनाए। साई सुदर्शन ने भी अर्धशतक लगाया भारत की पहली पारी में ओपनर साई सुदर्शन ने 3 चौकों की मदद से 57 रन बनाए। अमन मोखाड़े 6 रन बनाकर आउट हुए। शेख रसीद का बल्ला भी नहीं चला। वह 16 रन के स्कोर पर आउट हो गए। कप्तान देवदत्त पडिक्कल ने निराश किया। वह काफी अच्छी फॉर्म में चल रहे हैं, लेकिन पहली पारी में सिर्फ 3 रन बना सके। ----------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… भारत के खिलाफ T20 सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम घोषित न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ 5 मैचों की T20 सीरीज के लिए 16 सदस्यीय टीम घोषित कर दी है। मिचेल सेंटनर टीम की कप्तानी करेंगे। तेज गेंदबाज एडम मिल्ने की एक साल से ज्यादा समय बाद राष्ट्रीय टीम में वापसी हुई है। वहीं, कंधे की चोट के कारण रचिन रवींद्र T20 सीरीज में नहीं खेलेंगे। न्यूजीलैंड ने टीम में 7 तेज गेंदबाजों को जगह दी है। पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    एशियन गेम्स में 28 साल बाद भारत को वेटलिफ्टिंग मेडल:मीराबाई ने सिल्वर दिलाया; वे ओलिंपिक, कॉमनवेल्थ, वर्ल्ड चैंपियनशिप में भी मेडलिस्ट रहीं
    Next Article
    एशियन गेम्स- भारतीय विमेंस हॉकी टीम की लगातार तीसरी जीत:थाईलैंड को 20-1 से हराया, दीपिका ने 9 गोल किए; अगला मुकाबला जापान से

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment